कोविड 19: देश में कुल 67,152 संक्रमित, अब तक 2206 की हुई मौत

Lav Agarwal, Joint Secretary, Ministry of Health
Lav Agarwal, Joint Secretary, Ministry of Health

कोविड 19 वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने नई जानकारियां दीं। कोविड 19 के लिए एलिसा टेस्ट विकसित किया है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस में नई जानकारियां दीं। इस दौरान गृह मंत्रालय ने कहा कि आज ट्रेन से आवाजाही को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1559 मरीज ठीक हुए हैं। ए पावर्ड ग्रुप-9 ने कहा कि आरोग्य सेतु ऐप से निजता का हनन नहीं होगा, अधिकतम 60 दिन तक डेटा रखा जाएगा।

कोविड 19 वायरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय व गृह मंत्रालय ने नई जानकारियां दीं।

साथ ही कहा कि आईसीएमआर ने कोविड 19 के लिए एलिसा टेस्ट विकसित किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा देश में कुल संक्रमितों की सं या 67,152 पहुंच गई है। 24 घंटे में 1559 लोग स्वस्थ हुए। रिकवरी रेट बढक़र 31 फीसदी हुआ।

डिस्चार्ज के बाद सात दिन तक होम क्वारंटीन का पालन करना होगा। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित निजी कंपनी जीसीसी बायोटेक इंडिया ने कोरोना जांच की रियल टाइम टेस्ट किट बनाने का दावा किया है।

कोविड 19 के लिए एलिसा टेस्ट विकसित किया है।

कंपनी के एमडी राजा मजूमदार का कहना है कि एक करोड़ टेस्ट किट तैयार कर ली गई हैं। हर दिन 3 लाख टेस्ट किट बनाकर दे सकते हैं। एक किट की लागत सिर्फ 500 रुपए है। इससे 90 मिनट में रिजल्ट आ जाता है।

दुनिया में अब तक 42 लाख 1 हजार 14 संक्रमित और 2 लाख 84 हजार 152 की मौत

दुनिया में संक्रमितों की सं या 42 लाख 1 हजार 14 हो गईहै। 2 लाख 84 हजार 152 की मौत हुई है। इसी दौरान 15 लाख 2 लाख हजार 670 स्वस्थ भी हुए हैं। सऊदी अरब जैसे अमीर देशों को अपनी अर्थव्यवस्था बिगडऩे की फिक्र होने लगी है। सरकार ने इससे निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसी के तहत वैट तीन गुना बढ़ा दिया गया है।

अब तक यह 5 फीसदी था। 1 जुलाई से 15 प्रतिशत हो जाएगा। द. अफ्रीका में सडक़ों पर उतरी मिलिट्री : कोरोनावायरस से बचने के लिए दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन किया गया। लेकिन, दक्षिण अफ्रीका में जब लोगों ने इसका पालन नहीं किया, तो सुरक्षाबलों को स ती दिखानी पड़ी। जोहान्सबर्ग के इलाके में पुलिस के साथ मिलिट्री को सडक़ों पर गश्त करनी पड़ी, ताकि लोग लॉकडाउन का पालन करें।