कोविड-19: सभी एक दूसरे का सहयोग करें, इस बीमारी से मिलकर लड़ें: अशोक गहलोत

अशोक गहलोत,ashok gehlot
अशोक गहलोत,ashok gehlot

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोविड-19 के खिलाफ जारी लड़ाई को लेकर युद्धस्तर के अभ्यास जारी हैं। अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रशासन और अधिकारियों के साथ साथ आमजन को भी संदेश देते हुए कहा कि लोगों को समझने की जरूरत है। साथ ही मौके पर जाकर लोगों में सकारात्मक भावनाएं जागृत करने का समय है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी है

क्वारंटाइन में जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों को यह समझाना होगा कि जीवन बचाने के लिए 15 दिन का आइसोलेशन आवश्यक है। इस संकट के समय में सभी समाज के लोग एक-दूसरे का सहयोग करें और साथ मिलकर लड़ें।

आमजन को इस वायरस के संक्रमण के बारे में शिक्षित करने के दौरान हमें लोगों को यह बताना होगा कि धार्मिक अनुष्ठान, पूजा या नमाज के लिए भी इक्ठ्ठा नहीं हों और सामाजिक दूरी के अनुशासन का पालन करें।

स्वास्थ्य तथा प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जयपुर के रामगंज क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर काम करें। क्षेत्र में संक्रमण की स्थिति नाजुक है, वायरस के कम्युनिटी स्प्रेडिंग को रोकने के लिए मास्टर प्लानिंग लागू करने की आवश्यकता है।

राजस्थान में संक्रमण फैलने की तेज गति सभी के लिए एक चुनौती है। हमें सामूहिक रूप से ऐसे प्रयास करने हैं कि लोगों के जीवन पर आसन्न खतरे को जल्द से जल्द टाला जा सके।

इसके लिए आमजन को स्वास्थ्य कर्मियों एवं प्रशासन का सहयोग करना होगा। मानवता की रक्षा के लिए धर्मगुरूओं, मौलवियों जनप्रतिनिधियों और समुदाय के वरिष्ठ लोगों का कर्तव्य है कि वे लाउडस्पीकर, पर्चे, वीडियो संदेश आदि जारी कर आम लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करने और उन्हें स्वास्थ्य एवं यात्रा संबंधी सही जानकारी देने के लिए प्रेरित करें।