सीआरपीएफ ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस ‘सीआरपीएफ खेलो इंडिया’

जम्मू। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द की स्मृति में उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 29 अगस्त के दिन को ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ के रूप में उनको स्मरण करते हुए मनाया जाता है। इसी क्रम में महानिदेशालय, केरिपुबल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ के अवसर पर ‘सीआरपीएफ खेलो इंडिया’ के अन्तर्गत रविवार को को ग्रुप केन्द्र जम्मू परिसर में ’’बॉलीबाल-मैच’’ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रेम चन्द्र गुप्ता, कमाण्डेंट, ग्रुप केन्द्र जम्मू द्वारा ’’राष्ट्रीय खेल दिवस’’ एवं ‘सीआरपीएफ खेलो इंडिया’ के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्राफी भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम का आयोजन भानु प्रताप सिंह, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केन्द्र, जम्मू के कुषल नेतृत्व में किया गया। साथ ही इस अवसर पर प्रेम चन्द्र गुप्ता, कमाण्डेंट, राजेश कुमार, उप कमाण्डेंट, सुमित वर्मा, उप कमाण्डेंट एवं अन्य राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित हुए।