मगरमच्छ के पेट से मिला मछली पकडऩे गए शख्स का शव

मगरमच्छ
मगरमच्छ

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दोस्तों के साथ मछली पकडऩे गया एक शख्स अचानक गायब हो गया। पुलिस ने शख्स की तलाश कर ली है और उसका शव जंगलों में नहीं बल्कि एक मगरमच्छ के पेट में मिला है। 65 वर्षीय मृतक केविन डारमोडी को आखिरी बार शनिवार को उत्तरी क्वींसलैंड के केनेडी बैंड में देखा गया था। बता दें कि केनेडी बैंड खारे पानी वाली जगह है, जहां भारी मात्रा में मगरमच्छ पाए जाते हैं।

मगरमच्छ के पेट से मिला शव

मगरमच्छ
मगरमच्छ

केविन के लापता होने के बाद पुलिस ने उसकी कई जगह तलाशी की। केन्र्स के पुलिस निरीक्षक मार्क हेंडरसन ने कहा कि उसके दोस्तों ने उसके चिल्लाने और पानी में छपाक की तेज आवाजें सुनी थी। रेंजरों ने बाद में दो मगरमच्छों को गोली मारकर बेहोश किया। जब इनकी जांच की गई, तो पेट से मानव अवशेष मिले। ये अवशेष केविन के ही थे। पुलिस ने कहा कि केविन की तलाश का इस तरह से खत्म होना दुखद है। पुलिस ने दोनों मगरमच्छ को वहां से पकड़ा, जहां केविन को आखिरी बार देखा गया था।

लोगों से सावधान रहने का आग्रह

केविन के दोस्तों के मुताबिक, वह एक अनुभवी मछुआरे थे और इलाके में वह एक बड़े ही सम्मानित व्यक्ति के तौर पर जाने जाते थे। वह उत्तरी क्वींसलैंड शहर लॉरा के निवासी थे। क्वींसलैंड राज्य के वन्यजीव अधिकारी माइकल जॉयस ने लोगों से सावधान रहने का आग्रह किया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी इलाकों में मगरमच्छ की संख्या बहुत अधिक है।

यह भी पढ़ें : मिलिए पंकज और राधिका ओसवाल से, जिन्होंने दुनिया का सबसे महंगा घर खरीदा है