फिर तेज हुई राजस्थानी को राजभाषा का दर्जा देने की मांग

cm ashok gehlot

केबिनेट मंत्रियों सहित सभी पार्टियों के डेढ़ सौ विधायकों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

जयपुर। राजस्थानी भाषा अपने ही प्रदेश में पिछड़ी हुई है। मातृभाषा होते हुए भी राजस्थानी आज केंद्र से संवैधानिक मान्यता प्राप्त करना तो दूर की बात उसे अपने ही प्रदेश मे राजभाषा का दर्जा हासिल करने के लिए संषर्ष करना पड़ रहा है। हालांकि, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद मातृभाषा प्रेमी हैं और वह स्वयं केंद्र सरकार को दो तीन बार पत्र लिखकर राजस्थानी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलवाने के लिए केंन्द्र सरकार को लिख चुके हैं लेकिन केंद्र ने इस प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाला हुआ है। लेकिन राजस्थानी भाषा को पहले प्रदेश में राजभाषा का दर्जा दिया जाये तो यह एक सकारात्मक कदम होगा। राजस्थानी को मान्यता मिलने से इसकी सभी बोलियों को मान्यता मिलेगी। जो कि नई शिक्षा नीति का भी प्रमुख उद्देश्य है। राजस्थानी को कई बोलियों का समुच्चय कहकर अक्सर इसकी बोलीगत विविधता को व्यर्थ ही तूल दिया जाता रहा है। राजस्थानी को मान्यता मिलने से इसकी सभी बोलियों को मान्यता मिलेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राजनीतिक, साहित्यिक से लेकर कला क्षेत्र के लोग भी उन्हें पत्र लिखकर राजस्थानी को राजभाषा को दर्जा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। वर्षों से राजभाषा का दर्जा पाने के लिए छटपटा रही राजस्थानी को एक बार फिर राजभाषा का दर्जा दिये जाने के लिए एक बार फिर मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। यह मांग करने वालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। प्रदेश के 150 से ज्यादा विधायकों सहित मंत्रियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलाोत को पत्र लिखकर राजभाषा का दर्जा दिये जाने की मांग की है।

इन मंत्रियों ने राजस्थानी को राजभाषा बनाने के लिए मुख्यमंत्री से की मांग


राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन प्रेषित किये हैं। जिसमें प्रमोद जैन भाया कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, महेंद्रजीत सिंह मालवीय कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, हेमाराम चौधरी कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, रामलाल जाट कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार शकुंतला जी कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, टीकाराम जूली कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, डॉ महेश जोशी कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, गोविंद राम मेघवाल कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार, अर्जुन सिंह बामणिया राज्य मंत्री राजस्थान सरकार, सुखराम बिश्नोई राज्य मंत्री राजस्थान सरकार, मुरारी लाल मीणा राज्य मंत्री राजस्थान सरकार, भंवर सिंह भाटी राज्य मंत्री राजस्थान सरकार

डेढ़ सौ विधायकों ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

  • 1  महेंद्र चौधरी विधायक नांवा नागौर उप मुख्य सचेतक राजस्थान विधानसभा (INC)
  • 2.  मंजू मेघवाल विधायक जायल नागौर (INC)
  • 3. मोहन राम चौधरी विधायक नागौर (BJP)
  • 4. नारायण बेनीवाल विधायक खींवसर नागौर (RLP)
  • 5. इंदिरा देवी विधायक मेड़ता नागौर (RLP)
  • 6.  विजयपाल मिर्धा विधायक डेगाना नागौर (INC)
  • 7.  रूपा राम  मुरावतिया विधायक मकराना नागौर (BJP)
  • 8.  रामनिवास गावङिया विधायक परबतसर नागौर (INC)
  • 9.  चेतन चौधरी विधायक डीडवाना नागौर (INC)
  • 10.  मुकेश भाखर विधायक लाडनूं नागौर (INC)
  • 11.  छगन सिंह विधायक आहोर जालोर (BJP)
  • 12.  जोगेश्वर गर्ग विधायक जालौर (BJP)
  • 13.  पूराराम चौधरी विधायक भीनमाल (BJP)
  • 14.  सुखराम बिश्नोई विधायक सांचौर वर्तमान राज्य मंत्री राजस्थान सरकार (INC)
  • 15.  नारायण सिंह देवल विधायक रानीवाड़ा (BJP)
  • 16.  अविनाष गहलोत विधायक जैतारण पाली ( BJP)
  • 17.श्रीमती शोभा चौहान विधायक सोजत पाली (BJP)
  • 18.  ज्ञानचंद पारख विधायक पाली मारवाड़ (BJP)
  • 19.  खुशवीर सिंह जोजावर विधायक मारवाड़ जंक्शन पाली (IND)
  • 20.  पुष्पेंद्र सिंह विधायक बाली-पाली (BJP)
  • 21.  जोराराम कुमावत विधायक सुमेरपुर पाली (BJP)
  • 22.  संयम लोढ़ा विधायक सिरोही (IND)
  • 23.  समाराम गरासिया विधायक पिंडवाङा-आबू सिरोही (BJP)
  • 24.  जगसीराम कोली विधायक रेवदर सिरोही (BJP)
  • 25.  नगराज मीणा विधायक धरियावद प्रतापगढ़ (INC)
  • 26.  रामलाल मीणा विधायक प्रतापगढ़ (INC)
  • 27.  नरेंद्र निनामा विधायक घाटोल बांसवाड़ा (BJP)
  • 28.  कैलाश चंद्र मीणा विधायक गढ़ी बांसवाड़ा (BJP)
  • 29.  अर्जुन सिंह बामणिया विधायक बांसवाड़ा वर्तमान राज्य मंत्री राजस्थान सरकार (INC)
  • 30.  महेंद्र त सिंह मालवीय विधायक बागीदौरा बांसवाड़ा वर्तमान कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार (INC)
  • 31.श्रीमती रमिला खड़िया विधायक कुशलगढ़ बांसवाड़ा (IND)
  • 32.  प्रमोद जैन भाया विधायक अंता बारां वर्तमान कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार (INC)
  • 33.श्रीमती निर्मला सहरिया विधायक किशनगंज बारा (INC)
  • 34.  पानाचंद मेघवाल विधायक बारां-अटरू (INC)
  • 35.  प्रताप सिंह विधायक छाबड़ा बारां (BJP)
  • 36.  कालूराम मेघवाल विधायक डग झालावाड़ (BJP)
  • 37.श्रीमती वसुंधरा राजे विधायक-झालरापाटन झालावाड़ पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार (BJP)
  • 38.  नरेंद्र नागर विधायक खानपुर झालावाड़  (BJP)
  • 39.  गोविंदराम रानीपुरिया विधायक मनोहरथाना झालावाङ (BJP)
  • 40.  खिलाड़ीलाल विधायक बसेरी धौलपुर (INC)
  • 41.  गिर्राज सिंह विधायक बाड़ी धौलपुर (INC)
  • 42.श्रीमती शोभा रानी विधायक धौलपुर (BJP)
  • 43.  रोहित बोहरा विधायक राजाखेड़ा धौलपुर (INC)
  • 44.  गुरदीप सिंह विधायक संगरिया हनुमानगढ़ (BJP)
  • 45.  विनोद कुमार विधायक हनुमानगढ़ (INC)
  • 46.  धर्मेंद्र कुमार विधायक पीलीबंगा हनुमानगढ़ (BJP)
  • 47.  अमित विधायक नोहर हनुमानगढ़ (INC)
  • 48.  बलवान पूनिया विधायक भादरा हनुमानगढ़ (CPI)
  • 49.  मनोज मेघवाल विधायक सुजानगढ़ चूरु (INC)
  • 50.श्रीमती कृष्णा पूनिया विधायक सादुलपुर चूरू (INC)
  • 51.  नरेंद्र बुडानिया विधायक तारानगर चूरू (INC)
  • 52.  भंवर लाल शर्मा विधायक सरदारशहर चूरु (INC)
  • 53.  राजेंद्र राठौड़ विधायक चूरु (BJP)
  • 54.  अभिनेत्री महर्षि विधायक रतनगढ़ चूरु (BJP)
  • 55.  राजकुमार  गौङ विधायक गंगानगर (IND)
  • 56.  गुरमित सिंह  विधायक करणपुर गंगानगर (INC)
  • 57. संतोष  बावरी विधायक अनूपगढ़ गंगानगर (BJP)
  • 58.  बलवीर सिंह  लूथरा विधायक रायसिंहनगर गंगानगर (BJP)
  • 59.  राम प्रताप  कासनिया विधायक सूरतगढ़ गंगानगर (BJP)
  • 60.  जगदीश चंद्र  विधायक सादुलशहर गंगानगर (INC)
  • 61.  मेवाराम  जैन विधायक बाड़मेर (INC)
  • 62.  अमीन खांन  विधायक शिव बाड़मेर (INC)
  • 63.  पदमाराम  मेघवाल विधायक चौहटन बाड़मेर (INC)
  • 64.  हेमाराम  चौधरी विधायक गुडामालानी बाड़मेर वर्तमान कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार (INC)
  • 65.  हमीरसिंह  भायल विधायक सिवाना बाड़मेर (BJP)
  • 66.  मदन  प्रजापत विधायक पचपदरा बाड़मेर (INC)
  • 67.  पब्बाराम  बिश्नोई विधायक फलोदी जोधपुर (BJP)
  • 68.  किसनाराम  विश्नोई विधायक लोहावट जोधपुर (INC)
  • 69. मीना कंवर विधायक शेरगढ़ जोधपुर (INC)
  • 70.  पुखराज  गर्ग विधायक भोपालगढ़ जोधपुर (RLP)
  • 71. मनीषा पंवार विधायक जोधपुर शहर (INC)
  • 72. सूर्यकांता व्यास विधायक सूरसागर जोधपुर (BJP)
  • 73.  महेंद्र  विश्नोई विधायक लूणी जोधपुर (INC)
  • 74.  हीराराम मेघवाल विधायक बिलाड़ा जोधपुर (INC)
  • 75.  रूपा राम धनदेव विधायक जैसलमेर (INC)
  • 76.  बिहारी लाल विधायक नोखा बीकानेर (BJP)
  • 77.  गिरधारी लाल महिया विधायक श्री डूंगरगढ़ बीकानेर (CPI)
  • 78.  सुमित गोदारा विधायक लूणकरणसर बीकानेर (BJP)
  • 79.  भंवर सिंह भाटी विधायक कोलायत बीकानेर वर्तमान राज्य मंत्री राजस्थान सरकार (INC)
  • 80. सिद्धि कुमारी विधायक बीकानेर पूर्व (BJP)
  • 81.  गोविंदराम मेघवाल विधायक खाजूवाला वर्तमान कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार (INC)
  • 82. चंद्रकांता मेघवाल विधायक केशोरायपाटन बूंदी (BJP)
  • 83.  अशोक  डोगरा विधायक बूंदी (BJP)
  • 84.  जब्बरसिंह  सांखला विधायक आसींद भीलवाड़ा (BJP)
  • 85.  रामलाल  जाट विधायक मांडल भीलवाड़ा वर्तमान कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार (INC)
  • 86.श्रीमती गायत्री देवी त्रिवेदी विधायक सहाड़ा भीलवाड़ा (INC)
  • 87.  विट्ठल शंकर अवस्थी विधायक भीलवाड़ा (BJP)
  • 88.  गोपीचंद  मीणा विधायक जहाजपुर भीलवाड़ा (BJP)
  • 89.  गोपाललाल शर्मा विधायक मांडलगढ़ भीलवाड़ा (BJP)
  • 90.  पृथ्वीराज मीणा विधायक टोडाभीम करौली (INC)
  • 91.  भरोसी लाल विधायक हिंडौन करौली (INC)
  • 92.  लाखन सिंह  मीणा विधायक करौली (INC)
  • 93.  राकेश पारीख विधायक मसूदा अजमेर (INC)
  • 94.  शंकर सिंह रावत विधायक ब्यावर अजमेर (BJP)
  • 95.  रामस्वरूप  लांबा विधायक नसीराबाद अजमेर (BJP)
  • 96.श्रीमती अनीता भादेल विधायक अजमेर-दक्षिण (BJP)
  • 97.  वासुदेव देवनानी विधायक अजमेर-उत्तर (BJP)
  • 98.  सुरेशसिंह रावत विधायक पुष्कर अजमेर (BJP)
  • 99.  सुरेश टाक विधायक किशनगढ़ अजमेर (IND)
  • 100.  बाबूलाल बैरवा विधायक कठूमर अलवर (INC)
  • 101.  संदीप कुमार विधायक तिजारा अलवर (INC)
  • 102.  मनजीत धर्मपाल विधायक मुंडावर अलवर (BJP)
  • 103.  बलजीत यादव विधायक बहरोड अलवर (IND)
  • 104. शकुंतला रावत विधायक बानसूर वर्तमान कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार (INC)
  • 105.  कांति प्रसाद विधायक थानागा   अलवर (IND)
  • 106.  टीकाराम जूली विधायक अलवर-ग्रामीण वर्तमान कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार (INC)
  • 107.  संजय  शर्मा विधायक अलवर-शहर (BJP)
  • 108. साफिया जुबेर विधायक रामगढ़ अलवर (INC)
  • 109.  जोहरी लाल  मीणा विधायक राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ अलवर (INC)
  • 110.  बाबूलाल विधायक झाडोल उदयपुर (BJP)
  • 111.  फूल सिंह मीणा विधायक उदयपुर-ग्रामीण (BJP)
  • 112.  गुलाबचंद कटारिया विधायक उदयपुर वर्तमान नेता प्रतिपक्ष (BJP)
  •  113.  धर्म नारायण जोशी विधायक मावली उदयपुर (BJP)
  • 114. प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत विधायक वल्लभनगर उदयपुर (INC)
  • 115.  अमृतलाल मीणा विधायक सलूंबर उदयपुर (BJP)
  • 116.  गोपीचंद मीणा विधायक आसपुर डूंगरपुर (BJP)
  • 117.  अर्जुनलाल नगर विधायक कपासन चित्तौड़गढ़ (BJP)
  • 118.  चंद्रभान सिंह आक्या विधायक चित्तौड़गढ़ (BJP)
  • 119.  ललित कुमार ओसवाल विधायक बड़ीसादड़ी चित्तौड़गढ़ (BJP)
  • 120.  सुदर्शन सिंह रावत विधायक भीम राजसमंद (INC)
  • 121.  सुरेंद्रसिंह राठौड़ विधायक कुंभलगढ़ राजसमंद (BJP)
  • 122.  रामनारायण मीणा विधायक पीपल्दा कोटा (INC)
  • 123.  भरतसिंह कुंदनपुर विधायक सांगोद कोटा (INC)
  • 124.  संदीप शर्मा विधायक कोटा-दक्षिण (BJP)
  • 125.  मदन दिलावर विधायक रामगंज-मंडी कोटा (BJP)
  • 126.  प्रशांत बैरवा विधायक निंवाई टोंक (INC)
  • 127.  कन्हैयालाल विधायक मालपुरा टोंक (BJP)
  • 128.श्रीमती इन्द्रा मीणा विधायक बामनवास सवाई माधोपुर (INC)
  • 129.  मुरारीलाल मीणा विधायक दौसा वर्तमान राज्य मंत्री राजस्थान सरकार (INC)
  • 130.  गजराज खटाणा विधायक बांदीकुई दौसा (INC)
  • 131.  ओम प्रकाश हुङला विधायक महुआ दौसा (IND)
  • 132.  अमर सिंह विधायक बयाना भरतपुर (INC)
  • 133.  जे.पी.चंदेलिया विधायक पिलानी झुंझुनू (INC)
  • 134.  डॉ. राजकुमार शर्मा विधायक नवलगढ़ झुंझुनू (INC)
  • 135.  परसराम मोरदिया विधायक धोद सीकर (INC)
  • 136.  वीरेंद्र सिंह विधायक दांतारामगढ़ सीकर (INC)
  • 137.  महादेव सिंह विधायक खंडेला सीकर (IND)
  • 138.  गौतमलाल मीणा विधायक धरियावद प्रतापगढ़ (BJP)
  • 139.  कैलाशचंद्र त्रिवेदी विधायक सहाड़ा भीलवाड़ा (INC)
  • 140.  डॉ.महेश जोशी विधायक हवामहल जयपुर वर्तमान कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार (INC)
  • 141.  अमीनुद्दीन काग विधायक किशनपोल जयपुर (INC)
  • 142.  कालीचरण सराफ विधायक मालवीय नगर जयपुर (BJP)
  • 143.  अशोक लाहोटी विधायक सांगानेर जयपुर (BJP)
  • 144. गंगादेवी विधायक बगरूं जयपुर (INC)
  • 145.  गोपाललाल मीणा विधायक जमवांरामगढ़ जयपुर (INC)
  • 146.  सतीश  पूनिया विधायक आमेर प्रदेशाध्यक्ष BJP
  •  147.  बाबूलाल नागर विधायक दूदू जयपुर (IND)
  • 148.  निर्मल कुमावत विधायक फुलेरा जयपुर (BJP)
  • 149.  रामलाल शर्मा विधायक चौमू जयपुर (BJP)
  • 150.  आलौक  बेनीवाल विधायक शाहपुरा जयपुर (IND)

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी सीएम गहलोत को लिख चुकी हैं पत्र

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाये जाने की मांग कर चुकी है। मुख्यमंत्री गहलोत को लिखे पत्र में वसुंधरा राजे ने कहा कि राजस्थान की मातृभाषा दुनिया की समृद्धतम भाषाओं में से एक है। इससे हमारी संस्कृति की पहचान है और हमारी भावनाएं जुड़ी हुई है। इसलिए प्रत्येक राजस्थानी का सपना है कि राजस्थानी भाषा को राजभाषा बनाया जाए।उन्होंने पत्र में लिखा कि ‘मैं यहाँ उल्लेख करना चाहूंगी कि गोवा में, गोवा, दमन-दीव, राजभाषा अधिनियम (1987) द्वारा कोंकणी भाषा, छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ राजभाषा अधिनियम संशोधन (2007) द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा और झारखण्ड में, बिहार राजभाषा (झारखण्ड संशोधन) अधिनियम 2018 द्वारा मगही, भोजपुरी सहित 17 भाषाओं को राजभाषा बनाया गया है। इसी प्रकार मेघालय राज्य में, मेघालय राज भाषा अधिनियम (2005) द्वारा खासी व गारो भाषा, सिक्किम राज्य में, सिक्किम भाषा अधिनियम (1977) द्वारा भूटिया, लेपचा व नेपाली भाषा तथा पश्चिम बंगाल राज्य में, पश्चिम बंगाल राजभाषा अधिनियम द्वितीय संशोधन बिल (2018) द्वारा खमतपुरी, राजबंशी भाषा को भी बिना संवैधानिक मान्यता के राजभाषा घोषित किया गया है। इसलिए आपसे निवेदन है कि उक्त तथ्यों पर ध्यान देते हुए राजस्थानी भाषा को राज्य की राजभाषा बनवा कर समस्त राजस्थानियों को अनुगृहित करे।’