उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने पुलिस लाइन में किया पौधारोपण

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद
  • ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से आमजन को मिली पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा : उप मुख्यमंत्री

जयपुर। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने शनिवार को राजसमंद पुलिस लाइन में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से अपील कर कहा कि अधिकाधिक पौधे लगाकर पर्यावरण के संरक्षण में अपना योगदान दें।डॉ. बैरवा ने इस मौके पर प्रधानमंत्री के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की सराहना की और इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने हरियाली तीज के दिन पुलिस लाइन में आयोजित हुए ‘हरियालो राजस्थान – एक पेड़ माँ के नाम’ जिला स्तरीय कार्यक्रम में हुई गतिविधियों की जानकारी ली और यहाँ किए गए पौधारोपण को सराहा।

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद

उन्होंने कहा कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक है, बल्कि समाज में पेड़-पौधों के प्रति संवेदनशीलता और आदरभाव भी उत्पन्न करता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पौधारोपण केवल एक बार का कार्य नहीं है, बल्कि पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और स्थानीय जनता को प्रेरित किया कि वे इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं। पौधारोपण कार्यक्रम में विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी, जिला प्रमुख रतनी देवी जाट, जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल, एसपी मनीष त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पुलिसकर्मी, समाजसेवी आदि उपस्थित थे।

उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद