आपातकाल पर बोले देवनानी- ऐसी घटना देश में दोबारा ना हो, इसके लिये लेना होगा संकल्‍प

विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी
विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी

जयपुर। राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा है कि आपातकाल की घटना निश्‍चित रूप से लोकतंत्र का गला घोटने वाली थी। उस दौरान 19 महिनें तक लाखों लोग जेल में बंद रहे। आज भी इस घटना के स्‍मरण से लगता है कि हमे मिलकर लोकतंत्र को और अधिक मजबूत करने की पहल करनी चाहिए। ऐसा वातावरण बनाना चाहिए जिससे ऐसी घटना दुबारा न हो। इसके लिए हमे संकल्‍प भी लेना होगा।

देवनानी ने कहा कि सभी भारतवासियों को अपना पक्ष-विपक्ष छोड़कर संविधान की मजबूती के लिये प्रयास करने होंगे। भविष्‍य में लोकतंत्र के साथ ऐसा खिलवाड़ कभी न हो, इसकी व्‍यवस्‍था संविधान में हुई है। इस व्‍यवस्‍था की भविष्‍य में मजबूती बनाये रखने के लिये सभी को अपना पक्ष-विपक्ष छोड़कर एक जुट होना होगा।

देवनानी ने कहा कि संविधान हमारा मार्गदर्शक है। संविधान से हमारा लोकतंत्र मजबूत है। संविधान के तहत सभी कार्य होने चाहिए। सरकार के लिए राष्‍ट्र प्रमुख होना चाहिए और संविधान का सम्‍मान होना चाहिए।