
जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को अयोध्या से पुष्कर आए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष संत गोविंद गिरी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। देवनानी ने संत गिरी का माला पहनाकर और शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया। देवनानी ने संत गिरी को राजस्थान विधानसभा का कैलेंडर भेट किया। संत गिरी ने देवनानी को रामकथाम्रत पुस्तक की प्रति भेंट की। उल्लेखनीय है संत गोविंद गिरी इन दोनों पुष्कर प्रवास पर हैं।
देवनानी ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे को जन्मदिन की बधाई दी
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को दूरभाष से बात कर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। देवनानी ने राजे को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधानसभा ने कराई निबंध प्रतियोगिता
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लोकतंत्र के सुदृढीकरण में महिला जनप्रतिनिधियों का योगदान विषय पर कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। निबंध प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 20 छात्राओ के निबंधों का चयन किया गया। चयनित छात्राओ को विधानसभा अध्यक्ष देवनानी द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ तीन निबंधों का विधानसभा सचिवालय की त्रैमासिक पत्रिका विधान बोधनी में प्रकाशन भी किया जाएगा।