देवनानी को जैन रामायण कथा का दिया निमंत्रण

वासुदेव देवनानी
वासुदेव देवनानी

जयपुर। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को गुरूवार को यहां विधान सभा में राजस्थान जैन युवा महासभा द्वारा आयोजित की जा रही जैन रामायण कथा का निमन्त्रण दिया गया है। देवनानी ने इस आयोजन के लिए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। दिगम्बर जैन मंदिर चन्द्र प्रभ जी ट्रस्ट, दुर्गापुरा पर आयोजित यह कथा जयपुर में पहली बार हो रही है। जैन रामायण कथा पदमपुराण पर आधारित है। इसके कथाकार मुनिप्रवर जयकीर्ति है। 18 मई से चल रही यह कथा 27 मई तक प्रात: 8 बजे से 10 बजे तक होती है। इस मौके पर विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा और विशिष्ट सहायक के.के. शर्मा भी मौजूद थे।