जन योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर चर्चा

करौली। भाजपा एस टी मोर्चा का जिला करौली का परिचय सम्मेलन शिव अशोका मैरिज गार्डन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मीणा, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला महामंत्री धीरेंद्र बैंसला, आईटी संयोजक राजेंद्र शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष एसटी मोर्चा रूप सिंह मीणा रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मीना ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी करौली एसटी मोर्चा अपने कार्य को आगे बढ़ाते हुए जिले को निश्चित रूप से मजबूती प्रदान करेगा साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी जन योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग उन योजनाओं से लाभान्वित हो सके साथ ही साथ सोशल साइट पर एक्टिव रहते हुए प्रत्येक कार्य को करना है। सभी कार्यकर्ता अपने ट्विटर फेसबुक इंस्टाग्राम आदि साइट पर सक्रिय रहे।

राजस्थान सरकार जनता को नुकसान पहुंचा रही है। वहीं सरकार के मंत्री अपनी जेब भर रहे हैं इनका काला चेहरा जनता के बीच लाना है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार छात्रों के भविष्य के साथ जो खिलवाड़ किया जा रहा है और किसानों को धोखा में रख कर चुनाव से पहले जो वादे किए थे उनको भूल गई है। धीरेंद्र बैंसला ने कहा कि हम सब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एक परिवार के लोग हैं और हमें आगामी चुनावों में भाजपा को जिताना है।

इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता कमर कस लें और काम में लग जाए। पूर्व जिला अध्यक्ष एसटी मोर्चा रूप सिंह मीणा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को रात-दिन एक करके पार्टी की ओर से दिए गए कार्य को अपनी जिम्मेदारी समझे और मोर्चा को मजबूत बनाएं। आईटी संयोजक राजेंद्र शर्मा ने आईटी के बारे में सभी को विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की।

एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजीत बीजलपुर ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सब पदाधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करें और मोर्चा को मजबूती प्रदान करें। इस अवसर पर एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरिचरण मीणा, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप मीणा, जिला उपाध्यक्ष लखन मीणा, जिला मंत्री भरत लाल मीणा, एसटी मोर्चा मीडिया प्रभारी बीपी मीणा,जल सिंह मीणा,राहुल मीणा, चेतन मीणा, घनश्याम मीणा, मंडल अध्यक्ष संतोष मीणा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद हाडा,मंडल मंत्री अरीदमन सिंह जादौन व आशीष साहनी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़े- ब्रज क्षेत्र के पहाड़ संरक्षित होंगे, नहीं चल सकेंगी माइंस