महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा विकसित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया

रणबंका बालाजी ट्रस्ट
रणबंका बालाजी ट्रस्ट

जयपुर। प्रदेश में रणबंका बालाजी ट्रस्ट के द्वारा विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है इसी कड़ी में आज कूकस जयपुर में विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा विकसित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया।
रन बांका बालाजी ट्रस्ट के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय जगत से जुड़ी नामचीन हस्तियां जिसमें जिम्मी किचिंग,जिलियन किचिंग, ग्रेट ब्रिटेन एवं अमेरिका से पधारे 14 अतिथि जो कि विभिन्न क्षेत्रों आजीविका संवर्धन प्राकृतिक संतुलन से जुड़े कार्य कर रहे हैं के द्वारा श्वेता कुमारी निर्देशक रन बांका बालाजी ट्रस्ट के निमंत्रण पर कार्यशाला / प्रदर्शनी में
भाग लिया।

रणबंका बालाजी ट्रस्ट
रणबंका बालाजी ट्रस्ट

इस कार्यशाला प्रदर्शनी के दौरान महिला अधिकारिता एवं एजुकेट गर्ल विभाग के द्वारा विकसित महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पाद जूते बैग्स, आभूषण, आरी तारी सूट कठपुतली, जूतियां, अंगूठी लाख ज्वेलरी दुपट्टे बंधेज के सूट आदि का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। मंजरी फाउंडेशन जयपुर द्वारा आचार, घी, कुकीज, नमकीन, मसाले का प्रदर्शन किया गया उत्कृष्ट स्वयं सहायता समूह अलवर के द्वारा निर्मित मोटे अनाज के बिस्किट, जूट बैग, गोबर के दिये का प्रदर्शन किया गया।

राजीविका के द्वारा विकसित महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा जूती, लकड़ी के खिलौने एवं अन्य सामान लाख की चूड़ियां, शुद् मसाले अगरबत्ती, पायल, दूध के साबुन बाग इत्यादि उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। सेवंतरी वन उपज उत्पादक समूह द्वारा विकसित मिर्ची का अचार, हैंड वॉश एवं सीताफल के उत्पाद का प्रदर्शन किया गया। अर्पण सेवा संस्थान के सहयोग से संचालित मगरा महिला समिति भीम द्वारा ग्रामीण महिलाओं की उत्कृष्टता का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी में जी फिल्टर, विभिन्न डिजाइन के कुर्ते, राजपूती पोशाक, लहंगे, फ्रॉक, हैंडीक्राफ्ट उत्पाद, मसाले, बायो पेस्टिसाइड और जल संरक्षण मॉडल शामिल थे।

अर्पण सेवा संस्थान 1996 से ग्रामीण विकास में सक्रिय है, जो राजस्थान सहित विभिन्न 6 राज्यों में पर्यावरण, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कृषि और महिला सशक्तिकरण में उत्कृष्टता के लिए कार्यरत है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। आज की इस कार्यशाला एवं प्रदर्शन के दौरान आगंतुक अंतरराष्ट्रीय स्तर के अतिथियों द्वारा राज्य की महिला स्वयं सहायताओं समूह द्वारा निर्मित उत्पादों को सराहा गया एवं उत्पादों का क्रय विक्रय किया गया।

रन बांका बालाजी ट्रस्ट की निदेशक श्वेता कुमारी द्वारा बालाजी ट्रस्ट द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो जिसमें गैर वन उपज चारागाह विकास परीस्थिति संतुलन महिला स्वयं सहायता समूह विकास का प्रस्तुतीकरण हुआ। अर्पण सेवा संस्थान, एजुकेट गर्ल के कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया।