आडवाणी के जन्मदिन पर गरीब परिवारों के बच्चों को फल वितरण किया

झुंझुनू। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से सोमवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता व शिखर पुरुष व भारतीय राजनीति के परम श्रद्धेय पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर गरीब परिवारों के बच्चों को फल वितरण किया गया।

साथ ही आडवाणी की लंबी उम्र की कामना की और भाजपा नेता चौहान ने अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं की ओर से भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को ईमेल संदेश भेजकर जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर भाजपा नेता आडवाणी का जन्मदिन मनाने वालो में जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर शौकत अली, जिला मंत्री रफीक अहमद खान, हाजी मोहम्मद अयूब, मोर्चा के नगर मंडल अध्यक्ष इमरान खान राठौड़, खलील सिलावट, शाहबाज कुरेशी, मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अब्दुल मजीद अब्बासी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-बेटी जन्मोत्वस पर बेटी बचाओ टीम ने धुम-धाम के साथ बेटी का नामकरण संस्कार पर कार्यक्रम आयोजित किया