बाजार से ना खरीदें नेल पॉलिश रिमूवर, नेल पेंट हटाने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके

नेल पॉलिश रिमूवर
नेल पॉलिश रिमूवर
Advertisement

जल्दबाजी में कुछ ढूंढों तो या तो वो मिलता नहीं है या फिर खत्म हो चुका होता है। जी हां, आपको साथ भी अक्सर ऐसा होता होगा कि झटपट नेल पॉलिश को रिमूव करना होता है, लेकिन उस वक्त या तो यह रिमूवर खत्म हो गया होता है या फिर खूब ढूंढने के बाद भी कहीं नहीं मिलता है। आज हम आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। यहां आपको बताएंगे कुछ ऐसे तरीकों के बारे में, जिनकी मदद से नेल पॉलिश को आसानी से हटाया जा सकता है। इन हैक्स की मदद से आप अपने नाखूनों को भी शाइनी और हेल्दी बना सकते हैं। आइए जानें।

नींबू और विनेगर

नींबू और विनेगर
नींबू और विनेगर

नेल पेंट क्लीन करने वाला रिमूवर मौजूद न हो, तो आप विनेगर और नींबू की मदद से भी इसे हटा सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले हाथों को हल्के गर्म पानी में भिगो लेना है और फिर विनेगर और नींबू का रस कॉटन पैड पर डालकर नाखूनों को साफ कर लेना है। यकीन मानिए ये तरीका ऐसा है कि नेल पेंट झट से उतर जाएगा।

डियोड्रेंट

डियोड्रेंट
डियोड्रेंट

सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन नेल पॉलिश को हटाने के लिए डियोड्रेंट का इस्तेमाल भी काफी बढिय़ा रहता है। इसके लिए आपको इसे कॉटन पर स्प्रे करना है और इसके बाद नाखूनों को रगडक़र साफ कर लेना है।

हेयर स्प्रे

चूंकि हेयर स्प्रे में अल्कोहल मौजूद होता है, इसलिए इसकी मदद से भी आप नेल पॉलिश को झटपट रिमूव कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसे टिशू या कॉटन बॉल पर स्प्रे करके नाखूनों पर रब करना होगा।

इत्र

नेल पॉलिश रिमूवर की जगह आप इसे हटाने के लिए इत्र का भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए आपको इसे कॉटन पैड पर लेना है और फिर रगडक़र साफ कर लेना है।

टूथपेस्ट

नाखूनों से नेल पॉलिश को हटाने के लिए टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह एक ऐसी चीज है, जो घर में हर वक्त मौजूद होती है। इसके लिए आपको इसकी थोड़ी-सी मात्रा लेकर नाखूनों पर लगा लेनी है और फिर इसे रगडऩे से कु ही मिनटों में नेल पेंट उतरने लगेगा।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने आज ही के दिन लोकतंत्र को रौंदा था: सीपी जोशी