रात में भूलकर भी नहीं खाएं दही, आदत है तो आज ही सुधार लें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

रात्रि में दही खाने से क्या होता है
रात्रि में दही खाने से क्या होता है

दही यूं तो सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार अगर इसे गलत समय पर खाया जाए तो इसका उल्टा प्रभाव भी हो सकता है। गर्मियां आते ही, लंच में खाने के साथ दही खाना अधिकतर लोगों की आदत में शामिल होता है। यह एक अच्छी आदत भी है। दही कई मामलों में सेहत के लिए काफी अच्छा होता है और अधिकतर लोगों को इसे खाने से परेशनी नहीं होती। आपको बता दें, आयुर्वेद में कहा गया है की रात को दही खाने से बचना चाहिए। रात को दही लेने पर यह एक तरह से शरीर के लिए हानिकारक साबित होता है।

रात में दही खाने के नुकसान

अपच की समस्या

अपच की समस्या
अपच की समस्या

अगर आपको पाचन संबंधी कोई समस्या है, तो रात में दही खाने से आपकी यह परेशानी और बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दही वसा और प्रोटीन से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट है, जिसे रात में पचाना मुश्किल हो सकता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म भी लो हो सकता है।

बलगम बढ़ा सकता है

आयुर्वेद के अनुसार रात में दही खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे शरीर में ज्यादा बलगम बनने लगता है। दही का तासीर ठंडा होता है, लेकिन इसका प्रभाव हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है । अस्थमा, खांसी और सर्दी से ग्रस्त लोगों को रात के खाने में दही का सेवन करने से बचना चाहिए।

दही खाने का सही समय

दही खाने का सही समय
दही खाने का सही समय

दही खाने का सबसे अच्छा समय सुबह या दोपहर के भोजन के साथ है। दरअसल, दिन के समय दही पचाना आसान होता है। आप इसे सुबह के नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं। दही खाने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम के लिए भी फायदेमंद होता है। दही में कैल्शियम और प्रोटीन भी उच्च मात्रा में होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देता है। यह त्वचा और बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है।

किन लोगों को नहीं खाना चाहिए दही

आमतौर पर दही सभी के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि अगर आपको डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी है, तो आपको दही खाने से बचना चाहिए। जिन लोगों को किडनी की समस्या है या बैड कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो उन्हें दही का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए या आप दही खाने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

यह भी पढ़ें : लंदन में ‘माणक’ राजस्थानी पत्रिका को मिला सम्मान

Advertisement