बुढ़ापे से बचने के लिए करें ये 5 योगासन

योगासन
योगासन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ और जवां दिखना हर किसी की चाहत होती है। योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और त्वचा की चमक को भी बढ़ाता है। नियमित योग करने से शरीर लचीला, एनर्जेटिक और स्वस्थ रहता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 योगासनों के बारे में, जो आपको जवां और हेल्दी दिखने में मदद करेंगे।

1. सिंहासन

सिंहासन
सिंहासन

सिंहासन को “शेर की मुद्रा” भी कहा जाता है। यह आसन चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और त्वचा को टाइट रखने में मदद करता है। इस आसन को करने से गले और चेहरे की झुर्रियां कम होती हैं, जिससे आप जवां दिखते हैं।

कैसे करें?

वज्रासन में बैठ जाएं और हाथों को घुटनों पर रखें।
गहरी सांस लें और मुंह को खोलकर जीभ बाहर निकालें।
सांस छोड़ते हुए हा की आवाज निकालें।
इसे 5-7 बार दोहराएं।

2. हलासन

हलासन पूरे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह आसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और थायरॉयड ग्लैंड को एक्टिव करता है, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखता है। इससे त्वचा में निखार आता है और बालों का झडऩा कम होता है।

कैसे करें?

पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को ऊपर उठाएं।
पैरों को सिर के पीछे ले जाएं और पंजों को जमीन पर टिकाएं।
हाथों को जमीन पर सीधा रखें और कुछ सेकंड इसी पोजिशन में रहें।

3. सर्वांगासन

सर्वांगासन को सभी अंगों का आसन” कहा जाता है। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और चेहरे की रंगत को निखारता है। इस आसन से थकान दूर होती है और शरीर में एनर्जी का संचार होता है।

कैसे करें?

पीठ के बल लेट जाएं और पैरों को ऊपर उठाएं।
कमर को हाथों से सहारा देकर शरीर को सीधा ऊपर की ओर उठाएं।
गर्दन और सिर को स्थिर रखें और कुछ सेकंड इसी पोजिशन में रहें।

यह भी पढ़ें : राज्य सरकार प्रदेश को पानी के क्षेत्र में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध – सीएम भजनलाल शर्मा