ये एक्सरसाइज करें और माथे पर पड़ी झुर्रियों को हमेशा के लिए करें खत्म

झुर्रियों को कैसे खत्म करें
झुर्रियों को कैसे खत्म करें

चेहरा हमारी जिंदगी के कई छोटे-बड़े सीक्रेट्स को खोल भी सकता है और छिपा भी सकता है। चेहरे के भाव बयां कर सकते हैं कि व्यक्ति झूठ बोल रहा है, उदास है, खुश है, किसी को पसंद करता है या फिर किसी मुसीबत में है। इसके अलावा चेहरा आपकी बढ़ती उम्र की भी पोल-पट्टी खोल सकता है। इसलिए तो इसके चमकाने पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है। समय-समय पर पॉर्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च किए जाते हैं। लेकिन अगर आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए लंबे समय तक खूबसूरत और जवां बने रहना चाहती हैं, तो आज के लेख में हम इसी के बारे में जानने वाले हैं।

चेहरे पर नजर आने वाले रिंकल्स ही हमारी बढ़ती उम्र की सबसे पहली पहचान होते हैं। आंखों और माथे के पास नजर आने वाली झुर्रियां कई बार आपको वक्त से पहले ही बूढ़़ा बना देती हैं। टीवी एक्स्ट्रेस रोशनी चोपड़ा ने अपनी एक पोस्ट के जरिए फोरहेड रिंकल्स को दूर करने के लिए कुछ आसान एक्सरसाइजेस बताई हैं। जान लें इन्हें करने का तरीका।

पहली एक्सरसाइजेस

पहली एक्सरसाइजेस
पहली एक्सरसाइजेस

पहली एक्सरसाइज में आपको अपने माथे से सर्कुलर मोशन में मसाज करनी है। हथेलियों से माथे पर रखते हुए गोल-गोल घुमाना है। ध्यान रखें बहुत तेजी से न करें।

दूसरी एक्सरसाइजेस

दूसरी एक्सरसाइजेस
दूसरी एक्सरसाइजेस

दूसरी एक्सरसाइज में दोनों हाथों की उंगलियों को माथे पर रखें। उसके बाद उंगलियों से फोरहेड को बाहर की ओर खींचें।

तीसरी एक्सरसाइज

तीसरी एक्सरसाइज में अपनी इंडेक्स फींगर को हुक की तरह बना लें। अब इससे अपने फोरहेड को ऊपर की ओर खिंचना है।

चौथी एक्सरसाइज

इस एक्सरसाइज में दोनों हाथों की इंडेक्स फींगर का इस्तेमाल करना है। इन उंगलियों से माथे को क्रिसक्रॉस मोशन में मसाज दें।

यह भी पढें : कौन हैं आकाश आनंद, जो लेंगे मायावती की जगह

Advertisement