
हेल्थ के साथ-साथ ओरल हाइजीन भी बहुत जरूरी है। मुंह और दांतों को स्वस्थ रखने के लिए हम रोजाना ब्रश और माउथ वॉश करते हैं। यही नहीं, कई लोग डेंटिस्ट के पास जाकर हर छह महीने में चेकअप भी करवाते हैं। हालांकि, इसके बाद भी ऐसा होता है कि कई लोग मुंह की बदबू से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में उन्हें इसके पीछे का कारण नहीं पता चल पाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसके पीछे की बड़ी वजह के बारे में बताने जा रहे हैं। मुंह से बदबू को ठीक करने के लिए करें ये काम
मुंह से क्यों आती है बदबू?

विटामिन डी हमारे शरीर की हड्डियों और इम्यून सिस्टम के लिए काफी जरूरी है, लेकिन क्या आप इस बात से भी अवगत हैं कि यह हमारी ओरल हाइजीन मेंटेन करने के लिए भी काफी जरूरी है। बता दें कि विटामिन डी की कमी से मसूड़ों की सूजन, बैक्टीरिया का बढऩा और मसूड़ों के संक्रमण जैसी परेशानियां हो सकती हैं, जिसकी वजह से मुंह से बदबू आने लगती है।
विटामिन डी की कमी को कैसे करें पता?
अगर आप भी रोजाना ब्रश और ओरल हाइजीन मेंटेन करते हैं, इसके बाद भी आपके मुंह से बदबू आती है। तो यह विटामिन डी की कमी के मुख्य लक्षण हैं। विटामिन डी की कमी से आपको थकान, हड्डियों में दर्द और बीमार पडऩे की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आपको तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करने की जरूरत है।
ऐसे करें समस्या का समाधान
अच्छे से लें धूप- विटामिन डी का सबसे अच्छा सोर्स धूप होता है। व्यक्ति को कम से कम रोजाना 15 से 20 मिनट धूप लेना चाहिए।
सप्लीमेंट लें- अगर आपको धूप में जाने से दिक्कत हैं तो आप अपने डॉक्टर की सलाह से विटामिन डी सप्लीमेंट्स का सेवन भी कर सकते हैं।
खानपान में करें बदलाव- आपको अपनी डाइट में मशरूम अंडे, मछली और दूध शामिल करना चाहिए।
खूब पानी पीते रहें- पानी पीने से ओरल हाइजीन काफी मेंटेन रहती है।
ओरल हाइजीन क्यों है जरूरी?
ओरल हाइजीन इसलिए भी जरूरी है कि मुंह की बदबू से परेशान होकर आप खुद असहज महसूस करते हैं। यही नहीं, यह शरीर में हो रही गड़बडिय़ों का भी संकेत देता है। ऐसे में विटामिन डी की कमी पूरी कर के आप इससे छुटकारा पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें : बालिकाओं के खिलाफ कोई भेदभाव न हो इसके लिये सरकार संकल्पबद्ध: प्रधानमंत्री मोदी