
स्वस्थ और फिट रहने के लिए रोजाना योगाभ्यास करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। स्वस्थ शरीर के लिए जिस तरह सही तरीके से योग का अभ्यास करना फायदेमंद होता है उतना ही फायदेमंद सही और उचित आहार लेना भी होता है। योग से जुड़े तमाम एक्सपट्र्स ये कहते हैं कि स्वस्थ और संतुलित आहार लेने से ही योग का पूरा लाभ मिलता है। योगाभ्यास से पहले और बाद में खाने को लेकर अलग-अलग लोगों के अपने विचार हैं। तमाम लोगों का मानना है कि योग से पहले और उसके कुछ देर बाद तक खालीपेट रहना फायदेमंद होता है तो वहीं कुछ लोग इस विषय को लेकर अलग राय रखते हैं। आज के दौर में योग का चलन पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है, योग के प्रसार और महत्व को देखते हुए दुनियाभर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको ये बताने जा रहे हैं कि योग से पहले और बाद में कब और कितनी मात्रा में किन चीजों का सेवन फायदेमंद होता है। योग करने से पहले और बाद में क्या खाएं ?
योग से इतनी देर पहले करें भोजन

अधिकांश लोग योग के दौरान कुछ भी खाना-पीना पसंद नहीं करते हैं, क्योंकि खाने के बाद कई आसनों को करने में मुश्किल हो सकती है। आमतौर पर वो योग आसन जिनको आपको अपनी बॉडी को अलग-अलग पोजेज में करना होता है। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि योगाभ्यास से कम से कम दो से तीन घंटे पहले भोजन कर लेना चाहिए और अपने भोजन को पचाने के लिए शरीर को कुछ समय देना चाहिए।
योग सेशन के बाद खाएं ये चीजें

योग करने के आधे घंटे बाद पानी पीना चाहिए। ताकि योग के दौरान खोए हुए इलेक्ट्रोलाइट्स को फिर से हासिल किया जा सके। अपने योग सेशन के बाद सुपर पौष्टिक खाना खाएं। जिसमें एक कटोरी ताजे मौसमी फल या सब्जियों के सलाद को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप उबले अंडे, एक लाइट सैंडविच, मेवे और सीड्स के साथ दही और अनाज भी खा सकते हैं।
योग से पहले और बाद में नहीं खाएं ये चीजें
योग करने से पहले और बाद में आपको ऑयली, मसाले और फ्राइड चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। आपके ऐसे फूड आइटम्स से दूरी बना लेनी चाहिए जिनमें फैट भरपूर मात्रा में हो। बहुत अधिक फैटी फूड आपके पाचन को काफी धीमा कर देते हैं चाहे आप सुबह या शाम को योग कर रहे हों, सुनिश्चित करें कि आप अच्छी तरह से हाइड्रेटेड हैं। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप पानी, नारियल पानी या नींबू पानी पी सकते हैं। शरीर में पानी की कमी आपके फोकस को बनाए रखने में परेशानी का कारण बन सकती है।