क्या पेड़-पौधों को घर में रखने से घर में नहीं टिकता पैसा, जानें

ऐसा माना जाता है कि घर में लगे पेड़-पौधे घर में सकारात्मकता लेकर आते हैं। लेकिन यह पूरी तरह सत्य नहीं है। वास्तु शास्त्र में यह माना जाता है कि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जिन्हें घर में लगाने से घर में कभी पैसा टिक नहीं पाता है। यह पौधे घर की बरकत को बाहर लेकर जाते हैं। बताया जाता है कि इन पेड़-पौधों के बारे में पता लगते ही इन्हें तुरंत घर से बाहर निकालना चाहिए।

वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो यह बताया जाता है कि कैक्टस का पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए। घर में कैक्टस का पौधा लगाने से घर का सारा पैसा व्यर्थ खर्चों में चला जाता है। जिन लोगों के घर में कैक्टस का पौधा लगा रहता है उनके घर में पैसे का सदुपयोग नहीं हो पाता है। इसलिए जो लोग भी अपने घर से दरिद्रता निकालना चाहते हो उन्हें अपने घर में कैक्टस का पौधा नहीं रखना चाहिए।

बेर का पेड़- ऐसा माना जाता है कि बेर के पेड़ पर नकारात्मक ऊर्जा होती है। वास्तु शास्त्र के जानकार यह मानते हैं कि इस पेड़ को घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। जिन लोगों के घरों में बेर का पेड़ होता है उनके घर में धन हानि होती है। ऐसी मान्यता है कि बेर का पेड़ लगाने से घर का सारा धन नष्ट हो जाता है। इसलिए कहा जाता है कि बेर का पेड़ किसी को नहीं लगाना चाहिए। यह पौधा निर्धनता का कारण बन सकता है।

हरी मिर्च का पौधा- कुछ विद्वानों का मानना है कि घर में हरी मिर्च का पौधा नहीं लगाना चाहिए। घर में हरी मिर्च का पौधा लगाने से घर का सारा धन व्यर्थ खर्चों में चला जाता है। जिन लोगों के घर में हरी मिर्च का पौधा लगा रहता है उनके घर में कभी बरकत नहीं आ पाती है। जिन लोगों की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब है उन लोगों को हरी मिर्च का पौधा घर से बाहर निकाल देना चाहिए।

पीपल का पेड़ -पीपल के वृक्ष में देवताओं का वास माना जाता है। लेकिन साथ ही यह कहा जाता है कि इसमें प्रेत आत्माएं भी बात करती हैं। कहते हैं कि इससे आपके पैसे का नाश हो सकता है। इसलिए यह बहुत जरूरी है कि अपने घर में कभी पीपल का पेड़ न लगाया जाए। अगर आपके घर में पीपल का पेड़ लगा हुआ है तो उसे किसी पवित्र स्थान पर प्रवाहित कर दें या किसी मंदिर में लगाएं।