ये 4 एक्सरसाइज करने से 7 दिन में कम होगी शरीर की चर्बी

एक्सरसाइज
एक्सरसाइज

आज कल की भागदौड़ भरी जिंंदगी में लोग फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर कर रहे हैं। इससे उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मोटापा बढऩे के साथ-साथ कई बीमारियां भी घेर रहीं हैं। डायबिटीज और दिल की बीमारी तो मानो आम हो गई है। सेहतमंद रहने के लिए लाइफस्टाइल का सही होना बेहद जरूरी होता है। हालांकि आज के समय में लोग घंटों ऑफिस में बैठकर काम करते हैं। इससे मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। जब वजन बढ़ता है तो आपका लुक भी खराब हो जाता है। इससे आप अपने मनपसंद कपड़े भी नहीं पहन पाते हैं। आप में आत्मविश्वास की कमी आने लगती है। आपको बता दें कि जब वजन बढ़ता है तो पेट, जांघ, ब्रेस्ट, कमर और बाजुओं में सबसे ज्यादा चर्बी यानी कि फैट जम जाता है। इससे आपका शरीर तो भारी लगता ही है, साथ ही लुक भी बेकार लगने लगता है। ऐसे में आज हम आपको बाजुओं की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए कुछ एक्सरसाइज और योगासनों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आपने इन्हें सही तरीके से कर लिया तो हफ्ते भर में ही आपको फर्क देखने को मिलेगा।

धनुरासन

धनुरासन
धनुरासन

धनुरासन इसे करने से आपके पूरे शरीर के साथ-साथ बाजुओं को भी मजबूती म?िलती है। आमर््स के मसल्स टोन होते हैं। इस योगासन को करने के लिए आप पेट के बल लेट जाएं। अब अपने घुटनों को मोडक़र कूल्हे से छुआएं। ध्यान रखें कि आपकी एडिय़ां आपके बम्स के पास हों। इसके करते समय अपने टखनों को हाथों से पकड़े रहें। अब अपने सीने को ऊपर की ओर उठाएं और साथ में पैरों को भी। इसी मुद्रा में कम से कम 15 से 20 सेकंड तक रहें। ये प्रक्रिया तीन बार दोहराएं।

आर्म सर्कल्स

अगर आपके बाजुओं कुछ ज्यादा ही फैट जम गया है तो ये एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। इसको करने के लिए आप अपने पैरों को खोलकर खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को भी फैला लें। अब हाथों को क्लॉकवाइज और एंटीक्लॉकवाइज में घुमाएं। हाथों को मुडऩे न दें। इसे करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क देखने को म?िलेगा।

प्लैंक

अगर आप कभी जिम गए होंगे तो आपको प्लैंक के बारे में जरूर मालूम होगा। ये बेली फैट को तो कम करता ही है, साथ ही ये ऑमर््स फैट को भी कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसके करने के लिए जमीन की ओर मुंह करते हुए पुशअप की पोजीशन में लेट जाएं। अब अपनी बॉडी और एडिय़ों को सीधा रखें। अब अपनी कोहनी को भी मोडक़र जमीन पर टिका दें। इसके बाद कोहनी और एडिय़ों की मदद से अपनी बॉडी को ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड तक हवा में रहें। ये प्रक्रिया दो से तीन बार करें।

भुजंगासन

भुजंगासन को हम कोबरा पोज कहते हैं। इसके करने के ल?िए आप पेट के बल लेट जाएं। अब हाथों को कंधों के नीचे रखें। ध्यान रहे कि हथेलियां नीचे की ओर हों। इसके बाद अपने पैरों को पीछे की ओर फैलाएं। अपने हाथों का इस्?तेमाल करके आप धीरे-धीरे अपने सीने को ऊपर उठाएं। आप इस पोजीशन में कम से कम 30 सेकंड तक रहें। इसे पांच बार करें। इससे आपकी बांहें टोन होती हैं। साथ ही ये पूरे शरीर को भी टोन करता है।

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी के रहते दूसरे गठबंधन में नहीं जाएंगे: चिराग पासवान

Advertisement