ज्येष्ठ अमावस्या पर चावल, गेंहूं, जौ, कंगनी, चना, मूंग दाल, तिल का करें दान

ज्येष्ठ अमावस्या पर क्या करें
ज्येष्ठ अमावस्या पर क्या करें

सप्तग्रहों का मिलेगा आशीर्वाद, नहीं आएगा संकट

सनातन धर्म में अमावस्या का खास महत्व है. हर साल हर माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन तर्पण, दान, स्नान आदि किया जाता है. इस बार ज्येष्ठ माह की अमावस्या 30 मई के दिन पड़ रही है. इस बार ज्येष्ठ माह की अमावस्या सोमवार के दिन पड़ रही है. सोमवार के दिन पडऩे वाली अमावस्या का खास महत्व होता है. इस बार ये साल की आखिर सोमवती अमावस्या होगी. इतना ही नहीं, इस दिन वट सावित्री व्रत और शनि जंयती का भी विशेष संयोग बन रहा है।

इस दिन पितरों के लिए किया गया दान, स्नान और तर्पण का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है. पितरों को संतुष्ट करने और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए अमावस्या के दिन 7 चीजों का दान किया जाता है. पितरों के आशीर्वाद से घर में धन-धान्य की वृद्दि होती है और परिवार के सदस्य खूब तरक्की करते हैं. आइए जानें अमावस्या के दिन किन चीजों का करना चाहिए

ज्येष्ठ अमावस्या पर तर्पण का महत्व

शास्त्रों में बताया गया है कि ज्येष्ठ अमावस्या के दिन स्नान, दान और तर्पण का विशेष महत्व है। इस दिन तर्पण आदि क्रिया करने से पितर संतुष्ट होते हैं और उनकी कृपा दृष्टि व्यक्ति पर बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि साधक को ज्येष्ठ अमावस्या के दिन स्नान, तर्पण इत्यादि के बाद 7 विशेष चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से न केवल पितर प्रसन्न होते हैं, बल्कि व्यक्ति को धन-धान्य और सुख की प्राप्ति होती है।

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान

ज्येष्ठ अमावस्या पर क्या करें
ज्येष्ठ अमावस्या पर क्या करें

ज्येष्ठ अमावस्या के दिन पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए और ग्रहों के उग्र स्वभाव को शांत करने के लिए व्यक्ति को 7 चीजों का दान अवश्य करना चाहिए। वाज 7 विशेष चीजें हैं- चावल, गेंहूं, जौ, कंगनी, चना, मूंग दाल और तिल।

ज्येष्ठ अमावस्या पर दान का महत्व

बता दें कि दान के लिए बताई गई सभी चीजें अन्न की श्रेणी में आती हैं और अमावस्या पर 7 प्रकार के अन्न का दान करने से 7 ग्रहों के दुष्प्रभाव का भय दूर हो जाता है। बता दें कि शनि और सूर्य ग्रह को मजबूत करने गेंहू और काले चने का दान किया जाता है। सफेद तिल के दान से शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं। मूंग दाल के दान से बुध ग्रह प्रबल होते हैं। चंद्र ग्रह की कृपा पाने के लिए चावल का दान किया जाता है। जौ के दान से गुरु ग्रह और मसूर दाल का दान करने से मंगल ग्रह की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं मटका भी वास्तु से रखना होता है शुभ