
वास्तु शास्त्र में पेड़ पौधों को सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि का कारक माना गया है। ऐसे में सौभाग्य और खुशहाली का प्रतीक माने जाने वाले मनी प्लांट को गलत तरीके से लगाने पर आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पेड़-पौधे खुशहाली, सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक माने जाते हैं। वहीं आपको कई घरों में मनी प्लांट का पौधा लगा हुआ दिख जाएगा। माना जाता है कि मनी प्लांट का पौधा लगाने से यह घर की केवल शोभा ही नहीं बढ़ता, बल्कि आपके जीवन में बरकत भी लाता है। लेकिन वास्तु के अनुसार मनी प्लांट का पौधा गलत तरीके से लगाने से इसका आपके जीवन और परिवार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी इसी समस्या से गुजर रहें तो वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लगाने के कुछ तरीके बताए गए हैं। जिन्हें करने से आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।
दिशा का रखें ध्यान
मनी प्लांट को घर के दक्षिण-पूर्व दिशा के बीच में लगाना चाहिए। इससे घर में बरकत आती है। इसे घर के बाहर नहीं बल्कि अंदर लगाएं। इससे पौधे की ग्रोथ बनी रहेगी। साथ ही पौधे से सूखे पत्तों को हटाते रहना चाहिए।
शुक्रवार को करें ये उपाय
हर शुक्रवार को मनी प्लांट के पौधे में पानी में कच्चा दूध मिलाकर चढ़ाए। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा मनी प्लांट के निचले हिस्से में जड़ के पास लाल रंग का रिबन या धागा बांध दें। इससे धन की कमी की समस्या दूर होती है।
सुबह उठकर करें ये काम
सुबह जल्दी उठकर और स्नान करने के बाद मनी प्लांट के पौधे में दूध चढ़ाएं। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और घर में धन की वर्षा होगी। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की ओर जाए न कि नीचे की ओर बिखरी रहे।
इस तरह लगाएं पौधा

घर में कभी भी सूखा हुआ मनी प्लांट का पौधा नहीं रखना चाहिए। इससे घर की तरक्की रुक जाती है और निर्धनता आती है। इसे हमेशा मिट्टी के बर्तन या कांच की बोतल में लगाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : राना (यूएसए) और राजकोव (ऑस्ट्रेलिया) दुनिया को बताएंगे मोटे अनाज की उपयोगिता