नहींं बढऩे दें स्ट्रेस, तनाव की वजह से हो सकती है यह खतरनाक बीमारी

स्ट्रेस
स्ट्रेस

हमारी लाइफस्टाइल की वजह से, हमारी मेंटल काफी प्रभावित होती है। रोज के काम-धंधों के कारण हमारा तनाव बढ़ता है, जिससे हमारी सेहत को भी काफी नुकसान होता है। हालांकि, स्ट्रेस एक आम समस्या है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति प्रभावित है। इसलिए इससे बचाव करना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं स्ट्रेस की वजह से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं और तनाव को किन तरीकों से कम किया जा सकता है।

स्ट्रेस की वजह से होने वाली बीमारियां

दिल की बीमारियां

दिल की बीमारियां
दिल की बीमारियां

स्ट्रेस की वजह से दिल से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। स्ट्रेस की वजह से हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है, जो कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। स्ट्रेस की वजह से नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। इस वजह से भी दिल की कई बीमारियां हो सकती हैं।

डयबिटीज

डयबिटीज
डयबिटीज

स्ट्रेस की अधिक मात्रा होने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन बनने लगता है। इस कारण से, इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है। इंसुलिन के ठीक से काम न कर पाने की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढऩे लगता है। ब्लड शुगर कम न किया जाए, तो डायबिटीज हो सकता है।

स्ट्रोक

स्ट्रेस बढऩे की वजह से हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है, जिस वजह से ब्लड क्लॉटिंग या नस फटने का खतरा बढ़ सकता है। इन दोनो वजहों से, स्ट्रोक का जोखिम रहता है, जो दिमाग में ब्लीडिंग या खून न पहुंचने की वजह से हो सकता है।

इरेगुलर पीरियड्स

पीरियड्स पर शरीर के हार्मोन्स लेवल से प्रभावित होते हैं। स्ट्रेस की वजह से इरेगुरल पीरियड्स होने का खतरा रहता है, जो शरीर में हार्मोन्स में असंतुलन या बदलाव की वजह से हो सकता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में मुख्यमंत्री तलाशने के लिए राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे को जिम्मेदारी