डाॅ. सतीश पूनियां के जन्मदिवस को प्रदेशभर में सेवा कार्याें के रूप में मना रही भाजपा

डॉ. सतीश पूनियां, satish punia
डॉ. सतीश पूनियां, satish punia

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां के 56वें जन्मदिवस को भाजपा प्रदेशभर में ‘‘सेवा सप्ताह’’ के रूप में मना रही है। सेवा सप्ताह के तहत पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेशभर के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के 56 सेवा कार्य किये जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि डाॅ. पूनियां का जन्मदिवस 24 अक्टूबर को है।

सेवा सप्ताह कार्यक्रम में भाजपा के युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

जयपुर में भी 24 अक्टूबर को सेवा कार्य किये जायेंगे। 24 अक्टूबर को एसएमएस हाॅस्पिटल में 08.30 बजे प्लाज्मा डाॅनेशन कार्यक्रम, 11 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं स्वच्छता पात्र वितरण, 11.30 बजे एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र मीणा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हवन कार्यक्रम, 01 बजे सीकर रोड़ स्थित अभिनन्दन गार्डन में जयपुर उत्तर महिला मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा।

सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान समस्त मोर्चों द्वारा प्रदेशभर में 11 लाख वृक्षारोपण, 1 लाख तुलसी के पौधे घर-घर में लगाये जा रहे हैं। साथ ही आॅनलाइन माध्यम से 1 लाख रक्तदान संकल्प पत्र भी भरवाये जा रहे हैं। इसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर मांगी गई जानकारी भरें और रक्तदान का संकल्प लें। संकल्प लेने हेतु इस लिंक https://cutt.ly/SPHBDSankalp  पर क्लिक करें।