डॉ. हर्षवर्धन ने सदन में कोरोना के खिलाफ सरकार के कदमों की जानकारी दी

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने आज सदन को कोरोना वायरस के खिलाफ सरकार के कदमों की जानकारी दी। हर्षवर्धन ने कहा कि देश में कोरोना के हालात अब सुधरे हैं। देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ सार्थक लड़ाई लड़ी जा रही है। डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि आज देश में पर्याप्त मात्रा में कोरोना किट, दवाईयां और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि देश में एक्टिव केस से ज्यादा संख्या में लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं. कोरोना के खिलाफ देश एक जुट है। मुख्य रूप से महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, यूपी, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा, असम, केरल और गुजरात से अधिकतम कोरोना के केस और मौतें हुईं।

यह भी पढ़ें- भारत की भाषायी विविधता ही उसकी मजबूती और एकता की निशानी है : अमित शाह

जहां 1 लाख से ज्यादा केस दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि हमारे प्रयासों से देश में कोरोना पर रोकथाम लगी। प्रति 10 लाख भारत में 3,328 केस हैं और 55 मौतें हुई हैं. दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में ये कम है।