4 तरह के ग्रीन जूस पिएं और गर्मियों में कंट्रोल रखें ब्लड शुगर

ग्रीन ज्यूस
ग्रीन ज्यूस

गर्मियों का मौसम जारी है और इन दिनों तेज धूप, गर्म हवा और पसीना बहने से किसी को भी डिहाइड्रेशन और गंभीर थकान हो सकती है। यह मौसम खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए तकलीफ़देह हो सकता है। गर्मी से उनके लक्षण बिगड़ सकते हैं और ब्लड शुगर भी बढ़ सकता है। अक्सर लोग गर्मियों में मीठे ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करते हैं। बता दें कि इनमें पहले से ही चीनी की मात्रा अधिक होती है, जो आपके ब्लड शुगर को और ज्यादा बढ़ा सकती है। सवाल यह है कि डायबिटीज के मरीजों को गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए किस तरह के पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए?

पालक का जूस
पालक का जूस

पालक का जूस पोषक तत्वों का खजाना है। यह आयरन से भरपूर होता है, शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसमें मौजूद एक कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सिडेंट के रूप में काम करता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, वे अपनी डाइट में पालक का जूस जरूर शामिल करें, जिससे रक्त शर्करा का स्तर कम हो सकता है।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा जूस
एलोवेरा जूस

एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करता है। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-ई जैसे एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करते हैं। यह जूस डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद हैं। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

लौकी का जूस

लौकी कई पोषक तत्वों का पावरहाउस है। यह दिल की सेहत में सुधार करता है। साथ ही यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह रक्त शर्करा को कंट्रोल करता है।

सहजन का जूस

सहजन का जूस कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का खजाना है। जो कई बीमारियों से लडऩे में मदद करता है। इसमें मौजूद बायोएक्टिव पदार्थों में एंटी-डायबिटिक प्रभाव मौजूद होता है। इस जूस में फ्लेवोनॉयड्स, फेनोलिक केमिकल्स और विटामिन-सी जैसे एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करते हैं।

यह भी पढ़ें : गर्मियों में रोजाना पिएं एक गिलास खस का शरबत, शरीर को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे