धनिया का पानी पिएं और देखें जादू, फटाफट कम होगा वजन

धनिये के पानी
धनिये के पानी

यूं तो धनिये से हर कोई वाकिफ है। भारतीय रसोई में यह आसानी से मिलने वाला मसाला है। खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इसकी पत्तियां पकवानों को सजाने में भी उपयोगी साबित होती हैं। इसके अलावा, क्या आपको पता है कि धनिया के बीज को अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो यह स्वास्थ्य के लिए वरदान है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम बताएंगे कि वजन घटाने के लिए धनिया पानी का प्रयोग कैसे करें। धनिया के पानी से वजन कम करने के उपायों को जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

वजन कम करने के लिए

वजन कम करने के लिए
वजन कम करने के लिए

शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए आप धनिया का पानी पी सकते हैं। इस ड्रिंक में नींबू का रस और शहद मिलाकर सेवन करने से वजन कम होने में भी मदद मिलती है।

शरीर को हाइड्रेट रखें

आप अपने दिन की शुरुआत धनिया पानी के सेवन से कर सकते हैं। यह शरीर के बेहतर हाइड्रेशन में मदद करता है।

पाचन तंत्र के लिए गुणकारी

खाली पेट धनिया के पानी को घूंट-घूंट कर पिएं। इससे शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकलने में मदद मिलती है। जिससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है।

बालों के लिए लाभकारी

बालों के लिए लाभकारी
बालों के लिए लाभकारी

धनिया के बीजों में विटामिन-के, विटामिन-सी और विटामिन-ए पाए जाते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं। इससे बाल टूटने से बच सकते हैं।

इस तरह बनाएं धनिया का पानी

इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले धनिया के बीजों को धो लें। फिर एक बड़ा चम्मच धनिया के बीज रात भर के लिए 1 गिलास पानी में भिगो दें। अगले, सुबह इस मिश्रण को उबालें। फिर छान लें, अब इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं। इसे रोजाना पीने से आप कई बीमारियों को मात दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गर्मियों में रोजाना पिएं एक गिलास खस का शरबत, शरीर को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे