
चिलचिलाती धूप, पसीने से तरबतर शरीर और गर्म हवा के थपेड़ेज् गर्मियों का मौसम जितना रंग-बिरंगा दिखता है, उतना ही शरीर के लिए थकाऊ और नुकसानदायक भी होता है। ऐसे में, अगर कोई प्राकृतिक चीज शरीर को ठंडक भी दे और सेहत के लिए भी वरदान साबित हो, तो उससे बेहतर भला क्या हो सकता है? जी हां, यही खासियत है पलाश के फूलों की। तेज धूप, उमस और लू से शरीर बेहाल हो जाता है। इस मौसम में शरीर को राहत देने के लिए कुछ ऐसा चाहिए जो सिर्फ ठंडक ही न दे, बल्कि अंदर से एनर्जी भी भर दे। बाजार की केमिकल वाली समर ड्रिंक से कहीं बेहतर है एक देसी, प्राकृतिक और औषधीय शरबत, जो सेहत भी दे, स्वाद भी और ठंडक भी। ऐसे में, पलाश के फूलों का शरबत न सिर्फ लू से बचाता है, बल्कि आपकी स्किन और पाचन को भी फायदा पहुंचाता है। खास बात है कि इसे घर पर बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। पलाश के फूलों का शरबत पीने से होगी गर्मी की छुट्टी
पलाश का शरबत बनाने के लिए सामग्री

10-15 पलाश के सूखे फूल (अगर ताजे हों तो और भी बेहतर)
4 कप पानी
1-2 चम्मच शहद या गुड़ (स्वादानुसार)
1/2 नींबू का रस (स्वाद के लिए)
कुछ बर्फ के टुकड़े (अगर ठंडा पीना चाहें)
पलाश का शरबत बनाने की विधि
अगर पलाश के फूल सूखे हैं, तो उन्हें रातभर पानी में भिगोकर रखें। ताजे फूल इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें अच्छे से धोकर 2-3 घंटे तक भिगो दें।
भीगे हुए फूलों को उसी पानी में धीमी आंच पर 5-10 मिनट तक उबालें। इससे पानी में फूलों का रंग और औषधीय तत्व अच्छे से घुल जाते हैं।
अब इस पानी को छान लें ताकि फूल अलग हो जाएं और केवल फ्लेवर युक्त जल बच जाए।
इस गुनगुने या ठंडे किए गए पलाश जल में शहद या गुड़ डालें और अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद थोड़ा नींबू रस मिलाकर फ्लेवर को और निखार सकते हैं।
चाहें तो बर्फ डालें और इसे ठंडा-ठंडा परोसें। आप चाहें तो इसे फ्रिज में ठंडा भी कर सकते हैं।
पलाश का शरबत पीने के फायदे
गर्मी और लू से सुरक्षा: शरीर को ठंडक देता है और लू लगने से बचाता है।
पाचन सुधारता है: इसमें मौजूद प्राकृतिक तत्व पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं।
स्किन के लिए फायदेमंद: स्किन में नमी बनाए रखता है और दाने, घमौरियों से राहत दिलाता है।
डिटॉक्स ड्रिंक: शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है।
यह भी पढें : मोदी सरकार का एक्शन : गुजरात में 550 बांग्लादेशी घुसपैठियों को किया गिरफ्तार