ये 5 ड्रिंक्स पीने से शरीर रहेगा कूल, गर्मियों में डाइजेशन रहेगा दुरुस्त

ड्रिंक्स
ड्रिंक्स

क्या आपको भी अक्सर खाना खाने के बाद पेट में जलन, खट्टी डकारें या भारीपन महसूस होता है? अगर हां, तो आर्टिकल आपको जरूर पढऩा चाहिए। दरअसल, एसिडिटी और बदहजमी आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी का एक आम हिस्सा बन गए हैं। खराब खान-पान, अनियमित दिनचर्या और तनाव अक्सर इन समस्याओं को जन्म देते हैं। ऐसे में, 29 मई को मनाए जाने वाले वल्र्ड डाइजेस्टिव हैल्थ डे के इस खास मौके पर, हम आपको बताएंगे 5 ऐसे सीड्स के बारे में, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करके आप इन परेशानियों से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें।

1) सौंफ का पानी

सौंफ का पानी
सौंफ का पानी

सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट्स और डाइजेस्टिव गुण होते हैं। रातभर पानी में भिगोई गई सौंफ को छानकर सुबह पिया जाए तो यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत दिला सकती है।

2) छाछ

दही से बनी छाछ प्रोबायोटिक ड्रिंक है, जो गट के लिए फायदेमंद बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है। इसमें जीरा, काली नमक और पुदीना मिलाकर पीने से पाचन बेहतर होता है और शरीर ठंडा रहता है।

3) बेल का शरबत

बेल का फल शरीर को डिटॉक्स करता है और आंतों को साफ रखता है। इसका शरबत गर्मी में लू से बचाव करता है और कब्ज या दस्त में फायदेमंद होता है।

4) पुदीना और नींबू का पानी

पुदीना में मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और पाचन सुधारने वाले तत्व होते हैं। नींबू विटामिन ष्ट से भरपूर होता है। वहीं, दोनों को मिलाकर पीने से पेट साफ रहता है और शरीर को तरावट मिलती है।

5) नारियल पानी

नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर नारियल पानी गर्मी में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है। यह न सिर्फ डिहाइड्रेशन से बचाता है, बल्कि आंतों को भी ठंडा और शांत रखता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के विकास को लगने वाले है नए पंख