शरीर में इस न्यूट्रिएंट की कमी के कारण हो सकती है ये बीमार

शरीर को दुरुस्त
शरीर को दुरुस्त
Advertisement

शरीर में कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमें सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं। साथ ही ये सभी न्यूट्रिएंट्स हमारे सही विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। यही वजह है कि शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी माना जाता है। प्रोटीन इन्हीं न्यूट्रिएंट्स में से एक है, जो शरीर के लिए बेहद अहम माना जाता है। यह हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। प्रोटीन हमारे लिए इसलिए जरूरी है, क्योंकि यह टिश्यू के निर्माण और रिपेयरिंग में मदद करता है, मांसपेशियों को बनाए रखता है और हमारे इम्यून सिस्टम को भी बेहतर बनाता है। इसलिए शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व का होने बेहद जरूरी है। हालांकि, कई वजहों से शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व की कमी होने लगती है, जिसके संकेत शरीर में नजर आने लगते हैं। इन संकेतों की पहचान करना जरूरी है, ताकि समय रहते इसकी कमी को दूर किया जा सके। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे शरीर में नजर आने वाले प्रोटीन की कमी के कुछ प्रमुख लक्षण। शरीर में इस न्यूट्रिएंट की कमी के कारण हो सकती है ये बीमार

त्वचा और बालों में बदलाव

शरीर को दुरुस्त
शरीर को दुरुस्त

स्किन का अचानक ड्राई और परतदार होना प्रोटीन की कमी का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा बालों का रूखा, बेजान और टूटना भी शरीर में प्रोटीन की कमी के बारे में बताता है।

बार-बार बीमार होना

प्रोटीन हमारे इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह शरीर में एंटीबॉडीज के प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में इसकी कमी आपकी इम्युनिटी को कमजोर कर सकती है, जिससे आप इन्फेक्शन की चपेट में आ सकते हैं और बार-बार बीमार पड़ सकते हैं।

मांसपेशियों की हानि और कमजोरी

अगर शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम होने लगती है, तो इससे शरीर मांसपेशियों के टिश्यूज को तोडऩे लगता है, जिससे कमजोरी होती है और मसल्स लॉस होने लगता है।

हड्डी टूटने का खतरा बढ़ जाता है

आपने अक्सर सुना होगा ही मजबूत हड्डियों के लिए शरीर में कैल्शियम का होना बेहद जरूरी है, लेकिन कैल्शियम के अलावा प्रोटीन भी मजबूत हड्डियों के लिए जरूरी होता है। ऐसे में शरीर में इसकी कमी होने पर हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, जिससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ सकता है।

अचानक वजन घटना या बढऩा

अगर आपका वजन अचानक कम हो रहा है या तेजी से बढ़ रहा है, तो इसे बिल्कुल भी अनदेखा न करें। ऐसा प्रोटीन की कमी के कारण भी हो सकता है। इसके अलावा कुछ अन्य कारण भी वजन में बदलाव का कारण बन सकते हैं।

एनीमिया

प्रोटीन रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में अगर शरीर में इसकी कमी हो रही है, तो इससे एनीमिया हो सकता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें : महिला सुरक्षा के लिए हम प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा