मानसून में खाएं आंवला, इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर स्किन एलर्जी कम होगी

मानसून में इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं
मानसून में इम्युनिटी कैसे बढ़ाएं

हम अपने आस-पास कई ऐसे फलों और सब्जियों को देखते हैं जिनको खाने के बाद हमे रोगों से लडऩे की शक्ति मिलती है। आंवला उन्ही में एक है जिसका सेवन करने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है. इम्यूनिटी सिस्टम बढ़ाने के साथ-साथ यह हमारे शरीर को कई रोगों से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है जैसे- त्वचा, बालों, पेट की समस्?या, हृदय रोग, लिवर संबंधी बीमारियों को हमारे शरीर से दूर करता है।

अगर रोजाना आंवला खाते हैं तो दुनियाभर में फैले संक्रमण से हमें लडऩे में मदद मिलती है. इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो आंवला में पॉलीफेनोल, विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन पाया जाता है जो छोटे बच्चे, महिलाएं और वयस्कों के लिए काफी फायदेमंद हैं। इतने गुणों से भरपुर आंवला अगर आप पंसद नहीं करते है तो अपने मन को बदलिए और रोजाना आंवला खाना शुरु कर दिजिए. वहीं इसके लिए आपको इसके सीजन के इंतजार की जरुरत नहीं है. आंवला में कई तरह के औषधि वाले गुण पाए जाते हैं। इस वजह से इसका प्रयोग भी कई तरह से किया जा सकता है।

इम्युनिटी बूस्टर

इम्युनिटी बूस्टर
इम्युनिटी बूस्टर

मानसून के मौसम में नमी के कारण बैक्टीरिया, फंगस और वायरस तेजी से फैलने लगते हैं। जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और अन्य कई बीमारियों से लोग परेशान रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी इम्युनिटी पर घ्यान दें। इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए आप अपनी डाइट में आंवला जरूर शामिल करें। यह विटामिन-सी का समृद्ध स्रोत है। जो बारिश के मौसम में आपकी इम्युनिटी बढ़ाता है। जिससे आप सर्दी, फ्लू या अन्य संक्रमण से बच सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए फायदेमंद

मानसून में ह्यूमिडिटी के कारण चकत्ते, मुंहासे और फंगल संक्रमण जैसी त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इस मौसम में अगर आप आंवला खाते हैं, तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण खून को साफ करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। जिससे आप बारिश के मौसम मे त्वचा से जुड़ी समस्या से राहत पा सकते हैं।

सांस संबंधी समस्या

बरसात में सांस संबंधी समस्या बढ़ सकती है। इस मौसम में एलर्जी या अस्थमा से पीडि़त लोगों को खास ख्याल रखना चाहिए। आंवला इन समस्याओं को कम कर सकता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जिन लोगों को सांस संबंधी समस्या है, आंवला उनके लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

मानसून के मौसम में लोग खाने का भरपूर मजा लेते हैं। इस मौसम में स्नैक्स और मिठाइयां ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए खाने की ये सारी चीजें सेहत पर भारी पड़ सकती है। इससे रक्त शर्करा के स्तर में उतार-चढ़ाव होता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आंवला आपके लिए लाभदायक हो सकता है। इसमें क्रोमियम होता है, जो इंसुलिन के प्रति शरीर की प्रतिक्रिया को बढ़ाता है और रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें : वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एंड कंजर्वेशन इन अर्बन लैंडस्केप : इश्यूज एंड चैलेंजेज पर वर्कशॉप