खाएं रोजाना ब्रोकली, पाचन शक्ति बढ़ेगी और कम होगा वजन

ब्रोकली खाने के फायदे
ब्रोकली खाने के फायदे

पिछले कुछ साल से डाइट में ब्रोकली का महत्त्व बढ़ा है. ऐसा इसलिए क्योंकि, यह सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. ज्यादातर लोग यह जानते हैं कि ब्रोकली सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन कैसे इस सवाल का जवाब उनके पास नहीं होता. आज हम आपको बताते हैं ब्रोकली के गुणों के बारे में. ब्रोकली एक हरी सब्जी है जो फूल गोभी की तरह दिखाई देती है। ब्रोकली को पकाकर खाने के अलावा, इसे कच्चा यानी सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। स्वाद और कई गुणों से भरपूर ब्रोकली शरीर की कई बीमारियों से रक्षा करने में सक्षम है। ब्रोकली डायबिटीज, कैंसर, सिजोफ्रेनिया के अलावा ऑस्टियोआर्थराइटिस की समस्या को भी कम करने में मदद करता है।

पाचन में सुधार करता है

पाचन में सुधार करता है
पाचन में सुधार करता है

ब्रोकली में फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन में सहायता करता है और आंत की सेहत को बढ़ावा देता है। यह मल त्याग को भी आसान बना कर कब्ज से राहत दिला सकता है। इसके अलावा, ब्रोकली में ग्लूकोसाइनोलेट्स नामक एक विशेष प्रकार का फाइबर होता है, जो आंत के लिए गुड बैक्टीरिया के रूप में काम करता है। इससे आंत के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद

ब्रोकली में विटामिन-के और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं। अगर आप रोजाना ब्रोकली खाते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी स्थितियों का खतरा भी कम होता है।

वजन कम करने में मददगार

जो लोग अपना वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, वे अपने आहार में ब्रोकली शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी काफी कम होती है और फाइबर पर्याप्त होता है। इसे खाने से पेट भरा रहता है, ऐसे में आप ज्यादा खाने से बचते हैं। इससे वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाता है

ब्रोकली में ल्यूटिन, ज़ेक्सैन्थिन और विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं। ये मोतियाबिंद की समस्या से बचाने में भी सहायक है। उम्र बढऩे के साथ आंखों की समस्या भी बढ़ती है, ऐसे में आप ब्रोकली को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से ब्रोकली खाते हैं, तो इससे आप सेहतमंद रहेंगे। इसमें फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं। जो पाचन को बेहतर बनाने, हड्डियों को स्वस्थ रखने और अन्य बीमारियों से बचाते हैं। यह पुरानी बीमारियों के जोखिम को भी कम करता है। आप अपनी डाइट में नियमित रूप से ब्रोकली शामिल कर सकते हैं या आप इसके लिए किसी एक्सपर्ट से भी सलाह ले सकते हैं।

यह भी पढ़ेें : भूपेश मेहता बने जीतो यूएसए वाशिंगटन डीसी चैप्टर के अध्यक्ष