
इसबगोल एक प्राकृतिक फाइबर है, जो प्लांटैगो ओवाटा नामक पौधे के बीजों से निकाला जाता है। यह आयुर्वेद में सदियों से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। आज के समय में भी ये अपने कई स्वास्थ्य लाभों के कारण लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इसलिए रोज इसबगोल का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम उन्हीं फायदों के बारे में बताने वाले हैं। आइए जानें रोज सुबह इसबगोल खाने के फायदे। शरीर को दुरुस्त रखने के लिए रोज खाएं इसबगोल की भूसी
पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है

इसबगोल में भरपूर मात्रा में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होता है। यह फाइबर आपके मल को नर्म बनाता है और आंतों की गति को बढ़ाता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। यह आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।
वजन घटाने में मददगार

इसबगोल पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे भूख कम लगती है और आप कम खाते हैं। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
इसबगोल शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को अब्जॉर्ब करता है और इसे शरीर से बाहर निकाल देता है। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाकर दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
इसबगोल खाने से कार्बोहाइड्रेट को अवशोषित करने की प्रक्रिया को धीमा करता है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर अचानक नहीं बढ़ता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।
आंतों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है
इसबगोल आंतों की दीवारों को मजबूत बनाता है और सूजन को कम करता है। यह आंतों में होने वाले इन्फेक्शन से बचाता है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
इसबगोल ब्लड प्रेशर को कम करके दिल की बीमारियों के खतरे को कम करता है।
कैंसर से बचाता है
कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि इसबगोल कोलन कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
इसबगोल का सेवन कैसे करें?
पानी के साथ- आप रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास पानी के साथ एक चम्मच इसबगोल ले सकते हैं।
दूध के साथ- आप इसे दूध के साथ भी मिलाकर ले सकते हैं।
दही में मिलाकर- आप इसे दही में भी मिलाकर ले सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
भरपूर मात्रा में पानी पिएं- इसबगोल को भरपूर मात्रा में पानी के साथ लेना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह पानी को सोखता है।
ज्यादा मात्रा में सेवन न करें- ज्यादा मात्रा में इसबगोल लेने से पेट में दर्द, गैस और कब्ज हो सकती है।
डॉक्टर की सलाह लें- अगर आप किसी बीमारी से पीडि़त हैं या कोई दवा ले रहे हैं, तो इसबगोल का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
यह भी पढ़ें : संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत