कम मात्रा में गर्मियों में खाएं गुड़, चीनी से ज्यादा फायदेमंद

गुड
गुड

जो लोग मीठे के शौकीन होते हैं, उन्हें गुड़ खाना भी बेहद पसंद होता है। लेकिन क्या आप गुड़ खाते समय यह सोचते हैं कि इस मीठास से भरे फूड आइटम को खाने से आपकी सेहत को कई फायदे हो सकते हैं? आयुर्वेद में भी गुड़ को स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी बताया गया है। गुड़ को शक्कर की तरह रिफाइन नहीं किया जाता, इसलिए इसमें काफी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रोजमर्रा के खान-पान में भी चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करने से कई फायदे हो सकते हैं। इसको खाने से कैल्शियम और आयरन जैसे कई पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। गुड़ कई तरह की समस्याओं को दूर करने में भी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं गुड़ खाने से होने वाले फायदों के बारे में।

पोषक तत्वों से भरपूर

गुड
गुड

गुड़ में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, और विटामिन बी-6 जैसे कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं।

पाचन में सुधार

गुड
गुड

गुड़ में मौजूद फाइबर पाचन को सुधारने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। यह फूड आइटम पेट से जुड़ी बीमारियों को भी दूर रखता है।

एनर्जी का सोर्स

गुड़ में नेचुरल शुगर्स होते हैं, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करते हैं। साथ ही, यह नेचुरल शुगर हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।

हीमोग्लोबिन में बढ़ोतरी

गुड़ में पाया जाने वाला आयरन हमारे शरीर में ब्लड की कमी को पूरा करने में मदद करता है और हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाता है।

मेंटल हेल्थ में सुधार

गुड़ में मौजूद ग्लूकोज और फ्रूक्टोज दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं और ब्रेन के लिए एनर्जी प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ से बंगाल में भारी तबाही