ब्लड शुगर कंट्रोल में रखने के लिए नाश्ते में खाएं ये 6 तरह के फूड्स

डायबिटीज
डायबिटीज

दुनियाभर में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इस बीमारी का मुख्य कारण है बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान। इस बीमारी में किडनी, आंखें, लिवर, हार्ट और अन्य कई अंग कमजोर पड़ जाते हैं। डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है, लेकिन हेल्थ एक्सपट्र्स के मुताबिक डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर ब्लड शुगर का स्तर सामान्य किया जा सकता है। शुगर के मरीजों के लिए नाश्ता सबसे जरूरी है। अगर आप भी बढ़ते शुगर से परेशान हैं, तो नाश्ते में इन चीजों को जरूर शामिल करें।

पालक पत्ते का चाट

पालक पत्ते
पालक पत्ते

पालक का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसे खाने से शरीर में रक्त शर्करा के स्तर में सुधार होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए पालक पत्ते का चाट हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसे आप नाश्ते के रूप में खा सकते हैं। आप इसे काम सामग्री में आसानी से घर पर बना सकते हैं।

मसूर दाल का चीला

मसूर दाल का चीला
मसूर दाल का चीला

भारतीय नाश्ते में चीला काफी लोकप्रिय है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मसूर दाल का चीला फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दाल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लो होता है, जो शुगर को कंट्रोल करने में मददगार है। इसके अलावा यह दाल प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। आप इस दाल का पेस्ट बनाकर घोल तैयार कर लें, इसमें बारीक कटी शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज और नमक डालें, कम तेल में इस चीला को बनाएं।

यह भी पढ़ें : पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन साधना जरूरी : राजीव अरोड़ा