प्रोबायोटिक्स की पूर्ति के लिए खाएं ये फूड्स, इससे पाचन रहेगा दुरुस्त

प्रोबायोटिक्स
प्रोबायोटिक्स

प्रोबायोटिक्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, क्योंकि ये आंतों में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते हैं, डाइजेशन में सुधार करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। आमतौर पर लोग दही को सबसे अच्छा प्रोबायोटिक मानते हैं। लेकिन कुछ अन्य फूड्स ऐसे हैं जिनमें दही से भी ज्यादा प्रोबायोटिक्स होते हैं। ये नेचुरल फर्मेटेड फूड्स पेट की सेहत को सुधारने और पोषण बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन प्रोबायोटिक फूड्स के बारे में।

इन फूड्स में हैं सबसे ज्यादा प्रोबायोटिक्स

किमची
किमची

किमची- किमची एक कोरियन फर्मेंटेड डिश है, जिसे गोभी, मूली और अन्य सब्जय़िों को विशेष मसालों के साथ फर्मेंट करके तैयार किया जाता है। इसमें लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया भरपूर होते हैं, जो आंतों में गुड बैक्टीरिया की ग्रोथ को बढ़ाते हैं, जो डाइजेशन को सुधारता है।
केफिर- केफिर एक फर्मेंटेड डेयरी प्रोडक्ट है, जो दही से भी ज्यादा प्रोबायोटिक्स प्रदान करता है। इसमें 30 से अधिक प्रकार के प्रोबायोटिक बैक्टीरिया होते हैं, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं और लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले लोगों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
टेम्पेह- टेम्पेह एक इंडोनेशियन फर्मेंटेड सोयाबीन प्रोडक्ट है, जो दही से ज़्यादा प्रोबायोटिक्स के साथ-साथ हाई प्रोटीन का भी अच्छा सोर्स है। इसमें नेचुरल एंजाइम्स और फाइबर होते हैं, जो आंतों को हेल्दी रखते हैं और पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
कम्बुचा- कम्बुचा फर्मेंटेड ब्लैक या ग्रीन टी से बना ड्रिंक है, जिसमें गुड बैक्टीरिया और यीस्ट होते हैं। यह डाइजेशन में सुधार करता है, शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। नियमित रूप से कम्बुचा पीने से पेट की गैस और सूजन जैसी समस्याएं कम होती हैं।
कांजी- कांजी भारत की ट्रेडिशनल प्रोबायोटिक ड्रिंक है, जिसे खासतौर पर काली गाजर, सरसों के बीज और पानी से तैयार किया जाता है। इसमें नेचुरल प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाकर डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त बनाए रखने में सहायक होते हैं।
ढोकला- ढोकला एक फर्मेंटेड भारतीय स्नैक है, जिसे बेसन या चावल-उड़द दाल से बनाया जाता है। इसमें नेचुरल लैक्टोबैसिलस बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं।
इडली और डोसा- इडली और डोसा भारत में सबसे फेमस फर्मेंटेड फूड हैं, जो उड़द दाल और चावल के मिक्सचर को फर्मेंट करके बनाए जाते हैं, जिससे इनमें प्रोबायोटिक्स की मात्रा बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में गर्मी से थोड़ी राहत, लेकिन जल्द लौट सकती है लू