बारिश में चाय के साथ खाएं ये स्नैक्स, दोगुना बढ़ जाएगा मजा

बारिश में चाय
बारिश में चाय

तपती धूप और गर्मी के बाद बारिश की बौछार रोम-रोम में एक अलग ही आनंद भर देती है। बारिश होने पर लोगों के खानपान में भी बदलाव हो जाता है। आज फिलहाल देशभर में बारिश की शुरुआत हो चुकी है जो तपिश भरी गर्मी से राहत दे रही है। ऐसे में रिमझिम बौछार के बीच पकोड़े, समोसे, और गरम गरम चाय पीने का मजा ही कुछ और होता है। आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी बारिश में डिमांड बढ़ जाती है।

प्याज के पकौड़े

प्याज के पकौड़े
प्याज के पकौड़े

बारिश के मौसम में लोग कई तरह के पकौड़े बनाते हैं। प्याज के पकौड़े एक पारंपरिक भारतीय नाश्ता है, जो बेसन (चने के आटे) और ताजा कटे प्याज और कटी हुई हरी मिर्च से बनाया जाता है। एक गर्म कप मसाला चाय के साथ स्वादिष्ट और कुरकुरे प्याज के पकौड़े खाने का अपना अलग ही स्वाद है।

समोसा

समोसा
समोसा

बारिश के मौसम में समोसा खाने का अपना अलग ही मजा है। यह कई लोगों का पसंदीदा व्यंजन होता है। इस मानसून अगर आप भी घर पर वीकेंड का आनंद उठा रहे हैं, तो एक कप गर्म चाय के सात स्वादिष्ट और बनाने में आसान समोस के साथ अपने दिन को और भी खास बना सकते हैं।

ब्रेड पकौड़े

यूं तो पकौड़े कई मौको पर बनाए जाते हैं, लेकिन बरसात के मौसम में इसे बनाने का अपना अलग ही मजा है। ब्रेड पकौड़ा ऐसी ही एक रेसिपी है, जिसे कई लोग खाना पसंद करते हैं। ऐसे में रिमझिम बारिश के मौसम में आप इन गरमा गरम पकौड़ों को बनाकर लहसुन-टमाटर की चटनी के साथ इसे खा सकते हैं।

मूंग दाल के मंगोड़े

मूंग दाल के मंगोड़े एक ऐसा व्यंजन है, जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। मूंग दाल और मसालों के इस्तेमाल से बने कुरकुरे मूंग दाल के मंगोड़े के साथ पुदीने की चटनी डालकर खाते हैं। इसके साथ ही गरमागरम चाय या कॉफी आपको परफेक्ट मानसून वाइब्स देगी।

वड़ा पाव

वड़ा पाव यूं तो मुंबई का फेमस स्ट्रीट फूड है, लेकिन मौजूद समय में यह पूरे देश में काफी प्रचलित हो चुका है। बारिश के मौसम में चाय के साथ इसे खाने का अपना अलग मजा है। आलू वड़ा को बेसन, उबले आलू, हरी मिर्च और मसालों के साथ बनाया जाता है। इसे पाव यानी ब्रेड के दो टुकड़ों के बीच मसालेदार चटनी के साथ खाया जाता है।

यह भी पढ़ें : निवेशकों को लुभा रहा पर्यटन क्षेत्र : डॉ.रश्मि