सर्दियों में खाएं ये सुपरफूड, त्वचा होगी ग्लोइंग

सुपरफूड
सुपरफूड

सर्दियां अपने साथ कई सारी बीमार?ियां लेकर आती हैं। इस दौरान हमें अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होता है। वहीं ठंड के मौसम में हमें सेहत के साथ-साथ स्किन का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। थोड़ी सी भी लापरवाही से स्किन ड्राई होने के साथ उसकी चमक भी खोने लगती है। स्किन का ग्लो बढ़ती उम्र के साथ भी कम होने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए जो कि त्वचा के लिए फायदेमंद हों। त्वचा को अंदर से पोषण देने के लिए सही खानपान को अपनाना चाहिए। आज हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे कि सर्दियों में अपनी त्वचा का ख्याल रखने के लिए आपको अपनी डाइट में क?िन चीजों को शाम?िल करना चाहिए। सर्दियों में पोषण से भरपूर सब्जियों और फलों की भरमार होती है। अगर आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो आप सेहतमंद रहते हैं। इन्हीं में से कुछ ऐसे सुपरफूड्स हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं जिन्हें खाने से हमारी त्वचा चमकदार और जवां रहती है।

एवोकाडो

एवोकाडो
एवोकाडो

एवोकाडो में हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करते हैं। इसे खाने से झुर्रियों को कम करने में मदद मिलती है। आप ठंड के दिनों में एवोकाडो को स्मूदी, सलाद या ब्रेड स्प्रेड के रूप में खा सकते हैं। इसे मैश करके फेस मास्क के रूप में भी लगा सकते हैं।

गाजर

गाजर आपकी त्वचा को अंदरूनी चमक देगा। इसमें बीटा-कैरोटीन होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाकर आपकी स्किन को एक नेचुरल ग्लो देता है। गाजर को समूचा खाया जाए तो आपको ज्?यादा फायदा देखने को मिल सकता है।

आंवला

सर्दियों में सभी को आंवला खूब पसंद होता है। ये औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आप इसे चटनी, मुरब्बा, आचार या सादे तरीके से भी खा सकते हैं। खाली पेट आंवला खाने से आपको ढेरों लाभ पहुंचते हैं। बालों के साथ-साथ स्किन के लिए भी आंवला बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे चेहरे की चमक बढऩे के साथ ही दाग धब्बों से भी छुटकारा मिल सकता है।

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन ई और जिंक की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अगर हम रोजाना अखरोट खाते हैं तो ये हमारी त्वचा को गहराई से पोषण देता है। साथ ही त्वचा की नमी बनाए रखता है। आप अखरोट को स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इसे स्मूदी में मिलाकर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

पालक

सर्दियों में पालक की भरमार होती है। इसमें आयरन, फोलेट, विटामिन ए, सी और ई जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये त्वचा को जवां और स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी पोषण प्रदान करता है। आप पालक का सूप या पराठा बनाकर खा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : कर्मभूमि से मातृभूमि कार्यक्रम राजस्थान के लिए साबित होगा वरदान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा