
खजूर हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो हमारे शरीर को हेल्दी बनाए रखते हैं। जब हम सही खानपान नहीं रखते हैं और खराब जीवनशैली अपनाते हैं तो हमारे शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। ऐसे ही एक महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में शुमार विटामिन बी12 है। जब हमारे शरीर में इसकी कमी होने लगती है तो मेंटल हेल्थ, ब्लड सेल्स और हमारी हड्डियों पर बुरा असर पडऩे लगता है। ऐसे में इसकी पूर्ति के लिए खजूर का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। सर्दियों में खजूर खाना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। इसका सेवन आपकी विटामिन बी12 की कमी को पूरी करने में सहयोग करता है। ऐसे में आप इसे सर्दियों में डेली डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

जब किसी को विटामिन बी12 की कमी होती है तो उसमें ये सामान्य लक्षण हो सकते हैं जिसमें मांसपेशियों में कमजोरी, चलने में परेशानी, मानसिक भ्रम, झुनझुनी और सुन्नपन आदि शामिल है। ऐसे में समय रहते इन पर ध्यान देना जरूरी होता है। यदि समय पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो गंभीर हेल्थ समस्या हो सकती है।
खजूर खाने का सही तरीका्र
सर्दियों में खजूर को दूध के साथ खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे आप दूध मे उबालकर खा सकते हैं। इस तरीके से खाने से आप विटामिन बी12 की कमी दूर हो जाएगी। इसके साथ ही जरूरी विटामिन्स और न्यूट्रिएंट्स इससे पूरे होगे। इस तरीके से खजूर खाने से पाचन तंत्र भी सही रहता है। इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलती है।
ये लक्षण दिखते ही हो जाए सावधान, हो सकता है
खजूर में पाए जाने वाले पोषक तत्व
खजूर जिस में हम एक बेहतरीन पौष्टिक फल मानते हैं। इसका का सेवन सर्दियों में खूब किया जाता है। ऐसे में इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी माने जाते हैं। खजूर में विटामिन बी12 के अलावा विटामिन ए, सी, बी1, बी2, बी5, बी6 और बी9 जैसे कई जरूरी विटामिन्स भरपूर होते हैं। इसके अलाव इसमें सेलेनियम, आयरन, पोटेशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, ल्यूटिन और जेक्सेंथिन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो शरीर की सेहत को बनाए रखने में सहायक होते हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में सर्दी जारी, कई इलाकों में बारिश का अनुमान