
‘आइस एप्पल’ को ताडग़ोला के नाम से भी जाना जाता है, जो दिखने में लीची जैसा होता है। आइस एप्पल का स्वाद नारियल पानी की तरह होता है। यह मई और जून के दिनों में बाजार में देखने को मिलता है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। नॉर्थ की तरफ शायद लोग इस फल से अंजान है, लेकिन भारत के दक्षिणी हिस्सों में यह काफी लोकप्रिय है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व इसे हमारे लिए एक हेल्दी फल बनाते हैं। कम कैलोरी वाले इस फल में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-ई और विटामिन-के भी होते हैं। तो आइए जानते हैं सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है आइस एप्पल।
आइस एप्पल खाने के हैं ये फायदे
शरीर को रखता है हाइड्रेट

गर्मी के चिलचिलाते दिनों में काफी परेशानी होती है, जो हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बनती है। ऐसी स्थिति में, आइस एप्पल शरीर को ठंडा रखता है और इसके सेवन से प्राकृतिक रूप से डिहाइड्रेशन से निपटने में मदद मिल सकती है।
इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है

हमारे इम्यून सिस्टम को अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और बीमारियों से दूर रहने के लिए विटामिन और खनिजों की आवश्यकता होती है। इसके लिए आइस एप्पल एक बढिय़ा विकल्प है क्योंकि यह विटामिन से भरपूर होता है, जो इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है।
पाचन संबंधी समस्या कम करने में मददगार
आइस एप्पल एसिडिटी, पेट के अल्सर, जलन आदि जैसे पेट की विभिन्न समस्याओं को कम करने में मदद करता है। गर्भवती महिलाएं अक्सर पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, ऐसे में आप अपनी डाइट में आइस एप्पल शामिल कर सकते हैं।
वजन कम करने में सहायक
आप इस फल को वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है। इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे आपको भूख भी नहीं लगती। इसके अलावा, इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है।
यह भी पढ़ें : लेडीज सर्किल इंडिया जयपुर चैप्टर का आगाज