ये फूड्स खाने से मिलेगी फैटी लिवर से छुट्टी

फैटी लिवर
फैटी लिवर

लिवर से जुड़ी बीमारियों में फैटी लिवर सबसे आम है। इसमें लिवर में ज्यादा मात्रा में फैट इक_ा हो जाता है, जिसके कारण लिवर फंक्शन्स में दिक्कतें होने लगती हैं। आमतौर पर, इसके पीछे हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान-पान का हाथ होता है। इसलिए इसे नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर कहा जाता है। स्नड्डह्लह्ल4 रुद्ब1द्गह्म् को ठीक करने में कुछ फूड्स भी मददगार होते हैं। आइए जानें फैटी लिवर ठीक करने के लिए किन फूड्स को बनाना चाहिए डाइट का हिस्सा। फूड्स फैटी लिवर

पपीता

पपीता
पपीता

पपीता पाचन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें पैपीन पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। यह लिवर के लिए भी काफी अच्छा होता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। साथ ही, पपीता लिवर डिटॉक्स करने में भी मदद करता है, जिससे फैटी लिवर ठीक करने में काफी मदद मिलती है।

ब्रोकली

ब्रोकली
ब्रोकली

ब्रोकली में कई विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं, जिसके कारण यह सेहत दुरुस्त रखने में काफी मदद करता है। इसमें सल्फोफेन, फाइबर, विटामिन-के और विटामिन-ए पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं। ब्रोकली खाने से फैटी लिवर को ठीक करने में भी मदद मिलती है।

अखरोट

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हेल्दी फैट माना जाता है। फैटी लिवर को ठीक करने के लिए हेल्दी फैट्स से भरपूर फूड्स को खाना जरूरी होता है। इसलिए अपनी डाइट में अखरोट को शामिल करने से लिवर में इक_ा हुए फैट को कम करने में मदद मिलती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों में फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो लिवर के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें कि फाइबर पाचन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिससे खाना आसानी से पच जाता है। इस वजह से लिवर पर अनचाहा दबाव नहीं पड़ता और फैटी लिवर ठीक करने में भी मदद मिलती है।

जैतून का तेल

जैतून के तेल में हेल्दी फैट्स के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो फैटी लिवर को ठीक करने में काफी मददगार होते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फैट जमा होने की वजह से लिवर में होने वाली सूजन को कम करता है, जिससे फैटी लिवर से जल्दी राहत मिलती है।

लहसुन

लहसुन लिवर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही, इसमें भी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर की सूजन को कम करने में कारगर होते हैं। इसलिए लहसुन से भी फैटी लिवर ठीक करने में काफी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने की इस्तीफे की पेशकश