ये फल खाने से बढ़ेगा खून, एनीमिया के मरीजों को करना चाहिए ये काम

फल
फल

हीमोग्लोबिन की कमी शरीर में आयरन कम होने की वजह से होती है। इसके कारण एनीमिया जैसी बीमारी का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में कुछ फलों को शामिल करना जरूरी है। आइए जानें इनके बारे में। हीमोग्लोबिन हमारे शरीर में खून के जरिए ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करता है। यह रेड ब्लड सेल्स में पाया जाता है और शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। हीमोग्लोबिन कम होने पर एनीमिया, थकान, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के लिए आयरन, विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना जरूरी है। फलों में ये सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए 10 फलों के बारे में।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए फल

सेब

सेब
सेब

सेब आयरन का एक अच्छा सोर्स है और इसमें विटामिन-सी भी पाया जाता है, जो आयरन के अब्जॉप्र्शन में मदद करता है। रोजाना एक सेब खाने से हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में मदद मिलती है। सेब का जूस भी फायदेमंद होता है।

अनार

अनार आयरन, कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। यह खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है और एनीमिया से बचाता है। अनार का जूस पीने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है।

केला

केला आयरन, मैग्नीशियम और फोलेट से भरपूर होता है, जो हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। केले में मौजूद विटामिन-बी6 शरीर में हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है।

चुकंदर

चुकंदर आयरन, फोलिक एसिड और फाइबर का एक बेहतरीन सोर्स है। यह खून की कमी को दूर करने और हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद करता है। चुकंदर का जूस पीने से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है।

अमरूद

अमरूद विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो आयरन के अब्जॉप्र्शन में मदद करता है। यह हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने और शरीर की इम्युनिटी को मजबूत करने में मददगार है।

संतरा

संतरा विटामिन-सी का एक अच्छा सोर्स है। विटामिन-सी शरीर में आयरन के अब्जॉप्र्शन को बढ़ाता है, जिससे हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है। संतरे का जूस पीने से एनीमिया से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें : आइफा में रहा ओटीटी का कब्जा, विक्रांत मैसी से कृति सेनन तक इन सितारों को मिला अवॉर्ड