ईद: खुदा की बारगाह में झुके सिर, कोरोना के खात्मे व अमन-चैन की मांगी दुआएं

eid ul azha
eid ul azha

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में आज ईदुलअजहां का त्यौहार शनिवार को मनाया गया। इस दौरान प्रदेशभर में ऐहतराम के साथ अदा जा की गई। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार मस्जिदों और ईदगाहों में केवल 5 लोगों के साथ नमाजें अदा कि गयी है। ईद की नमाज में बच्चो से लेकर बुजूर्ग तक शामिल हुए।

ईद की सामुहिक नमाज नहीं हुई

यह भी पढ़ें- ईद और रक्षाबंधन के मौके पर एनडब्ल्यूआर शुरू कर सकता है नई ट्रेनें

जयपुर की स्थापना के बाद ये दूसरी ईद है जिसमें गुलाबीशहर में ईद की सामुहिक नमाज नहीं हुई। कोरोना से निजात के लिए खास दुआ भी की गयी। दिल्ली रोड़ स्थित ईदगाह में और जौहरी बाजार स्थित जामा मस्जिद में मौलना मुफती अमजद अली ने ईद की नमाज अदा करायी। दोनों ही जगहो पर प्रशासन की ओर से केवल 5—5 नमाजियों को नमाज की अनुमति दी गयी थी।

ईदगाह में सुबह 6 बजे तो वहीं जामा मस्जिद में सुबह सवा 6 बजे नमाज अदा करायी गयी

प्रशासन की गुजारिश पर ईदगाह में सुबह 6 बजे तो वहीं जामा मस्जिद में सुबह सवा 6 बजे नमाज अदा करायी गयी। नमाज के बाद मुल्क और मुल्म की अवाम को कोरोना से निजात के लिए खास दुआ भी की गयी। वहीं नमाज के नमाजियों ने मौके पर मौजुद पुलिसकर्मियो को ईद की मुबारकबाद देते हुए उनके जज्बे लिए सलाम किया।