लॉकडाउन: देशभर में ईद पर सामूहिक इबादत नहीं हुई

ईद-उल- फितर की रौनक लॉकडाउन की वजह से इस बार नहीं रही। लोगों ने घर पर ईद की नमाज़ अदा की

एजेंसी, नई दिल्ली

लॉकडाउन की वजह से इस बार ईद-उल- फितर पर रौनक नहीं रही। सोमवार को देश की तमामबड़ी मस्जिदों में सामूहिक नमाज नहीं पढ़ी गई। दिल्ली कीजामा मस्जिद, भोपाल की ताज-उल मस्जिद और कोलकाता की नखोड़ा मस्जिद में सन्नाटा दिखा। उधर,हैदराबाद की मुख्य मस्जिद में सामूहिक इबादत नहीं हुई। लॉकडाउन के बीच पूरे मध्यप्रदेश में ईद हर्षोल्लास से मनाई गई।

परंपरा न टूटे इसलिए मस्जिदों और ईदगाहों पर चार से
पांच लोगों ने नमाज अदा की। भोपाल की ताज-उल
मस्जिद में भी कुछ लोगों ने नमाज पढ़ी। उत्तर प्रदेश राज्य
के लखनऊ, आगरा, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा,
प्रयागराज और अमरोहा समेत अन्य शहरों में लोगों ने घर
पर ही ईद मनाई। बाजार और सड़कें सुनसान रहीं और
मस्जिदों और दरगाह के बाहर पुलिस का पहरा रहा।
लखनऊ में नमाज ऐशबाग ईदगाह पर मौलाना
खालिद रशीद फरंगी महली ने पांच लोगों के साथ नमाज
पढ़ी।

ईद-उल- फितर की रौनक लॉकडाउन की वजह से इस बार नहीं रही।

आगरा की मस्जिदों के भी गेट बंद रहे। महाराष्ट्र में ईद
के मौके पर सामूहिक नमाज अदा करने पर रोक है। केवल
4 से 5 लोग ही मस्जिदों और ईदगाह पर नमाज अदा कर
पाए। हैदराबाद की मक्का मस्जिद भारत में सबसे पुरानी
मस्जिदों में से एक है। यह शहर के चौमाहल्ला पैलेस, लाद
बाजार और चारमीनार के ऐतिहासिक स्थलों के नजदीक है।
यही वजह है कि यहां हमेशा रौनक रहती है, लेकिन
लॉकडाउन की वजह से यह इलाका सूना नजर आया

प्रदेश में पहली बार ईद पर नहीं हुई सामूहिक नमाज

जलतेदीप कासं, जयपुर। कोरोना महामारी के बीच
लॉकडाउन की बंदिशों के साथ सोमवार को जयपुर सहित
प्रदेशभर में ईदुल फितर ईद की नमाज अदा की गयी।
जयपुर की स्थापना के बाद ये पहला मौका है जब इस
गुलाबीशहर में ईद की सामुहिक नमाज नही हुई। दिल्ली
रोड़ स्थित ईदगाह में चीफ काजी और जौहरी बाजार स्थित
जामा मस्जिद में मौलना मुफती अमजद अली ने ईद की
नमाज अदा करायी।

ईद-उल- फितर पूरे देश में घर में रहकर मनाई गई

5-5 नमाजियों को नमाज की अनुमति दी गई थी : दोनों ही जगहों पर प्रशासन की ओर से केवल 5—5 नमाजियों को नमाज की अनुमति दी गयी थी। प्रशासनकी गुजारिश पर ईदगाह में सुबह 6 बजे तो वही जामा मस्जिद में सुबह सवा 6 बजे नमाज अदा करायी गयी। नमाज के बाद मुल्क और मुल्म की अवाम को कोरोना से निजात के लिए खास दुआ भी की गयी। वहीं नमाज के नमाजियों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए उनके जज्बे लिए सलाम किया।