झील के किनारे पाथ वे पर पैदल मार्च कर म्यूजिकल फाउंडेशन के उठाया लुत्फ

अजमेर। अजमेर स्मार्ट सिटी के तत्वावधान में मंगलवार शाम को वॉकेथॉन का आयोजन किया गया। मेयर ब्रजलता हाड़ा ओर पुलिस महानिरीक्षक एस सेंगाथिर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैशाली नगर पेट्रोल पंप के सामने सागर विहार पाल के द्वार से आनासागर शिव मंदिर होते हुए पुरानी चौपाटी म्यूजिकल फाउंटेन तक वॉकेथॉन आयोजित की गई। इस ऎतिहासिक आयोजन के जिले के प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि और आमजन गवाह बने।

अजमेर स्मार्ट सिटी द्वारा आनासागर शिव मंदिर से सागर विहार पाल वैशाली नगर पेट्रोल पंप तक 3 किलोमीटर तक पाथ वे का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। दीपावली के अवसर पर नगर निगम अजमेर द्वारा आनासागर के चारों और आकर्षक लाइटिंग की गई है। इससे आनासागर की अनुपम छटा देखते ही बन रही है।

झील के किनारे-किनारे की गई लाइटिंग के लिए नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयास सराहनीय है। उल्लेखनीय है कि अजमेर स्मार्ट सिटी द्वारा अजमेर की जनता के लिए अब तक विभिन्न प्रोजेक्ट्स पूर्ण कर उपलब्ध कराए गए है।

इसमें प्रमुख रूप से वैशाली नगर स्थित अरबन हाट फूड कोर्ट, पुष्कर रोड स्थित लेकफ्रंट बर्ड पार्क, सूचना केंद्र ओपन एयर थियेटर, सागर विहार बर्ड पार्क, सागर विहार पाल, शास्त्रीनगर स्थित पशु चिकित्सालय, क्लॉक टावर, 3 डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो, म्यूजिकल फाउंटेन, नया बाजार पाकिर्ंग प्रमुख हैं। इसी कड़ी में आनासागर शिव मंदिर से सागर विहार पाल तक के पाथ वे का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसे शहरवासियों के लिए सुबह-शाम वॉक के लिए खोल दिया गया है।

यह भी पढ़ें-राज्यपाल से केन्द्रीय सूचना आयुक्त की मुलाकात