कियारा आडवाणी ने दिया बेटी को जन्म, सिद्धार्थ मल्होत्रा बने पापा

कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी

मुंबई। बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। लंबे समय से प्रेग्नेंसी की चर्चाओं में रहीं कियारा ने हाल ही में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिससे पूरे परिवार और फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

बीते दिनों कियारा और सिद्धार्थ को मुंबई के एक क्लिनिक के बाहर साथ देखा गया था, जिससे अटकलों को बल मिला था। अब जब इस खुशखबरी की पुष्टि खुद दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए की है, तो सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। उन्होंने लिखा, “हमारे दिल बहुत खुश हैं, और हमारी दुनिया अब पहले जैसी नहीं रही। हमें एक नन्हीं सी परी का आशीर्वाद मिला है।”

कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी

फरवरी 2025 में कियारा और सिद्धार्थ ने माता-पिता बनने की घोषणा की थी। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस, जैसलमेर में शाही अंदाज़ में शादी की थी। अब बेटी के आगमन के साथ उनकी ज़िंदगी में एक नया अध्याय शुरू हो गया है।

फिल्म ‘शेरशाह’ में पहली बार एक साथ नजर आए इस कपल की मुलाकात असल में 2018 में हुई थी, जब ‘लस्ट स्टोरीज़’ की रैपअप पार्टी में दोनों पहली बार आमने-सामने आए थे। यहीं से उनके रिश्ते की शुरुआत हुई, जो अब प्यार, शादी और पैरेंटहुड तक पहुंच चुका है।

बॉलीवुड और फैंस इस जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी नन्हीं परी के स्वागत में दिल खोलकर प्यार बरसा रहे हैं।

यह भी पढ़े :“कांग्रेस की अव्यवस्था सुधारने में जुटी भाजपा: मदन राठौड़ का तीखा हमला”