संजय कपूर संपत्ति विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रिया कपूर से 30,000 करोड़ की संपत्ति का ब्यौरा मांगा

संजय कपूर
संजय कपूर

नई दिल्ली: मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी तीसरी पत्नी प्रिया कपूर को दो सप्ताह के भीतर सभी संपत्तियों का विस्तृत ब्यौरा पेश करने का निर्देश दिया है। यह मामला संजय कपूर की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों समायरा और कियान द्वारा दायर किया गया है, जिन्होंने वसीयत में जालसाजी का आरोप लगाया है।

दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट

करिश्मा के बच्चों ने अपनी याचिका में दावा किया है कि उन्हें बताया गया है कि वे संजय कपूर की 21 मार्च 2025 की वसीयत के लाभार्थी नहीं हैं, जबकि उनके पिता ने कभी ऐसी किसी वसीयत का जिक्र नहीं किया था। बच्चों का आरोप है कि प्रिया कपूर ने सात सप्ताह तक इस वसीयत को छिपाकर रखा।

इस बीच, प्रिया कपूर ने कोर्ट में कहा है कि करिश्मा के बच्चों को पहले ही एक ट्रस्ट के माध्यम से 1900 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। कोर्ट ने याचिका को स्वीकार करते हुए सभी संपत्तियों को फ्रीज करने की मांग पर अभी कोई फैसला नहीं दिया है। मामले की अगली सुनवाई 9 अक्टूबर 2025 को होगी।

यह भी पढ़े :राज्यपाल से मिले वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. बी.एल. वर्मा