
साउथ सिनेमा के मशहूर कॉमेडियन अभिनेता मयिलसामी का निधन हो गया। मयिलसामी ने 19 फरवरी को अंतिम सांस ली। वह 57 वर्ष के थे। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्विटर पर मयिलसामी के निधन की पुष्टि की। जानकारी के मुताबिक मौत से पहले वह अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। इसके बाद परिजन ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती होने से पहले उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।