देश का किसान बहुत समझदार है, शांति के साथ प्रदर्शन कर रहा है: गहलोत: VIDEO

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला, मुख्यमंत्री गहलोत ने रविवार शाम शहीद स्मारक पर प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित किसानों के समर्थन में धरने को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार को लगता है कि जैसे-जैसे समय गुजरेगा, किसान आंदोलन खत्म हो जाएगा।

40 दिनों के बाद भी जिस तरह से आंदोलन चल रहा है, उससे आने वाले समय में पीएम नरेंद्र मोदी व गृृहमंत्री अमित शाह की गलतफहमी दूर हो जाएगी। नोटबंदी, जीएसटी समेत उनके हर फैसले बिना सोचे-समझे हो रहे हैं। आजादी के बाद 70 सालों में कांग्रेस ने देश के लिए जो कुछ किया, उसे भुलाकर मोदी सरकार कांग्रेस को खत्म करने की बात करती है।

देश को हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर बांट रही है। यह देश सर्वधर्म समभाव में यकीन करता है। देश का किसान बहुत समझदार है, इसलिए शांति के साथ प्रदर्शन कर रहा है। किसान उद्वेलित हो गया तो पीएम मोदी व अमित शाह की गलतफहमी दूर हो जाएगी।