फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप के लिए 21 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित

भुवनेश्वर। भारतीय अंडर-17 राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेननरबी ने बुधवार को अगले सप्ताह शुरू होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 के लिए 21 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। भारतीय टीम को यूएसए, मोरक्को और ब्राजील के साथ ग्रुप ‘ए’ में रखा गया है। टीम का सामना 11 अक्टूबर को यूएसए से, उसके बाद मोरक्को और ब्राजील से क्रमशः 14 अक्टूबर और 17 अक्टूबर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होगा।

कोच डेननरबी ने कहा कि यह सभी के लिए एक नई स्थिति है। भारत पहले कभी विश्व कप में नहीं खेला है। यह पूरी तरह से एक अलग गेंद का खेल है। यह सभी को दिखाने का एक अनूठा मौका है कि हमने अच्छी तैयारी की है और किसी को भी अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी विश्व कप खेलना चाहता है, लेकिन मैं केवल सर्वश्रेष्ठ 21 का चयन कर सकता हूं।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 के लिए भारतीय टीम

गोलकीपर: मोनालिसा देवी मोइरंगथम, मेलोडी चानू कीशम, अंजलि मुंडा

डिफेंडर: अस्तम उरांव, काजल, नकेता, पूर्णिमा कुमारी, वार्शिका, शिल्की देवी हेमम

मिडफील्डर: बबीना देवी लिशम, नीतू लिंडा, शैलजा, शुभांगी सिंह

फॉरवर्ड: अनीता कुमारी, लिंडा कॉम सर्टो, नेहा, रेजिया देवी लैशराम, शेलिया देवी लोकतोंगबम, काजोल ह्यूबर्ट डिसूजा, लावण्या उपाध्याय, सुधा अंकिता टिर्की